कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की आगामी फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ सुर्खियों में बनी हुई है। फैंस में इसका जबरदस्त क्रेज है। इसकी शूटिंग अब पूरी हो चुकी है। 57 दिनों तक लगातार चले इस शेड्यूल के बाद टीम ने एक शानदार रैप अप पार्टी का आयोजन किया, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में कार्तिक और अनन्या ‘हम’ फिल्म के लोकप्रिय गाने ‘जुमा चुम्मा दे दे’ पर थिरकते हुए दिख रहे हैं। दोनों का मस्त अंदाज साफ झलक रहा है। वे बार टॉप पर खड़े होकर ताल से ताल मिला रहे हैं। ब्लैक कलर की ड्रेस में ट्विनिंग करती जोड़ी फैंस के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।
कार्तिक जहां ब्लैक शर्ट और मैचिंग पैंट्स में हैंडसम लग रहे हैं, वहीं अनन्या ने ब्लैक हॉल्टर नेक ड्रेस में महफिल लूट ली। कार्तिक ने शूटिंग के अंतिम दिन का एक बिहाइंड-द-सीन (BTS) वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया। इसमें पूरी टीम का उत्साह झलक रहा है। केक कटिंग, डांसिंग और गले लगकर जश्न मनाते लोग, इन पलों ने यह साबित कर दिया कि यह फिल्म केवल एक प्रोजेक्ट नहीं बल्कि सभी के लिए अपनेपन से भरा सफर रहा है। इस पोस्ट के साथ कार्तिक ने लिखा, “न भुलाया जाने वाला अनुभव, तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी का सफर बहुत अच्छा रहा।
57 दिनों में फिल्म की शूटिंग समाप्त हुई। यह सफर रेमो डिसूजा, अमृता महल और अनाइता श्रॉफ के बिना मुमकिन नहीं था। ‘सत्यप्रेम की कथा’ फिल्म बनाने वाले डायरेक्टर समीर विदवांस इस फिल्म को भी खास अंदाज में पेश कर रहे हैं। फिल्म में कार्तिक ‘रे’ और अनन्या ‘रूमी’ की भूमिका में नजर आएंगे। जैकी श्रॉफ और नीना गुप्ता की भी अहम भूमिकाएं हैं। यह फिल्म धर्मा प्रोडक्शन्स और नमः पिक्चर्स के बैनर तले बनी है। इसके निर्माता करण जौहर, आदर पूनावाला, अपूर्व मेहता, शरीन मंत्रि केडिया और किशोर अरोड़ा हैं। यह रोमांटिक फिल्म वेलेंटाइन डे से ठीक पहले 13 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
मलाइका अरोड़ा का अपार्टमेंट 1369 वर्ग फुट क्षेत्र में फैला थामशहूर एक्ट्रेस, मॉडल और डांसर मलाइका अरोड़ा ने मुंबई में अपना आलीशान अपार्टमेंट बेच दिया है। यह अपार्टमेंट अंधेरी पश्चिम में लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स के रनवाल एलिगेंट में स्थित है। मलाइका का यह अपार्टमेंट 1369 वर्ग फुट के क्षेत्र में फैला है और इसमें एक पार्किंग स्पेस भी शामिल है। इस डील के तहत लगभग 31.08 लाख रुपए स्टांप ड्यूटी और 30000 रुपए रजिस्ट्रेशन शुल्क के रूप में चुकाए गए हैं। स्क्वायरयार्ड्स के अनुसार यह लेन-देन अगस्त में पंजीकृत हुआ था।
मलाइका ने अपार्टमेंट 5.30 करोड़ रुपए में बेचा है। उन्होंने साल 2018 में 3.26 करोड़ रुपए में यह प्रॉपर्टी खरीदी थी। अब इसे बेचकर उन्हें अच्छा-खासा प्रॉफिट हुआ है। बता दें कि मलाइका की कुल प्रॉपर्टी लगभग 80 करोड़ रुपए बताई जाती है। उनकी कमाई का मुख्य जरिया विज्ञापन, सोशल मीडिया और मॉडलिंग है, जिसके लिए वह 5 करोड़ रुपए तक चार्ज करती हैं। मलाइका के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वह अब 'थामा' मूवी में दिखेंगी।
इस फिल्म में आयुष्मान खुराना, रश्मिका मंदाना, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और परेश रावल के अहम रोल हैं। फिल्म के एक गाने में मलाइका अपने डांस का जादू चलाती नजर आएंगी। बताया जा रहा है कि आइटम सॉन्ग के लिए मलाइका 1.5 करोड़ रुपए चार्ज कर रही हैं। मलाइका पिछले कई सालों से टीवी पर आने वाले डांसिंग रियलिटी शो में जज की भूमिका में नजर आती हैं।