
बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पूर्व पति और मशहूर बिजनेसमैन संजय कपूर का 12 जून को इंग्लैंड में एक पोलो मैच के दौरान दिल का दौरा पड़ने से दुखद निधन हो गया था। इस अप्रत्याशित हादसे के बाद उनके पार्थिव शरीर को भारत लाकर अंतिम संस्कार किए जाने की योजना थी, लेकिन अब छह दिन बीत जाने के बावजूद भी उनका दाह संस्कार नहीं हो पाया है। इससे जुड़ी कई कानूनी और पारिवारिक जटिलताओं के कारण लोग सोच में पड़ गए हैं कि संजय कपूर का पार्थिव शरीर आखिर है कहां?
संजय कपूर के पार्थिव शरीर को लेकर बढ़ी चिंताएंसंजय कपूर के निधन को लेकर जितना दुख है, उससे कहीं अधिक चिंता अब इस बात की है कि छह दिन गुजर जाने के बाद भी उनके अंतिम संस्कार को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। कहा गया था कि चूंकि संजय अमेरिकी नागरिक थे, इसलिए उनके शव को भारत लाने के लिए कुछ जरूरी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं। लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि इतने दिन बाद भी न तो कोई मेडिकल या कानूनी अपडेट आया है, न ही यह स्पष्ट हुआ है कि उनका शरीर अब तक लंदन में है या भारत लाया जा चुका है।
कानूनी अड़चनों के चलते अब भी लंदन में है संजय कपूर का शव?अब इस पूरे मामले को लेकर तीन संभावनाएं सामने आ रही हैं: क्या संजय कपूर का पार्थिव शरीर अभी भी लंदन में कानूनी जांच की प्रक्रिया में अटका हुआ है?
क्या भारत लाने में असमर्थता के चलते उनका अंतिम संस्कार लंदन में ही कर दिया गया?
या फिर चुपचाप भारत लाकर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया है लेकिन मीडिया से इसे छुपाया गया?
इन सवालों का जवाब अब तक किसी आधिकारिक सूत्र या पारिवारिक सदस्य की ओर से नहीं आया है, जिससे अटकलें और तेज़ हो गई हैं।
सोशल मीडिया पर भी उठे सवाल
संजय कपूर के अंतिम संस्कार को लेकर सोशल मीडिया पर भी चर्चा तेज हो गई है। नेटिज़न्स बार-बार यही पूछ रहे हैं कि इतने बड़े बिजनेसमैन का दाह संस्कार बिना किसी जानकारी के कैसे टाला जा सकता है? क्या परिवार जानबूझकर मीडिया से दूरी बनाए हुए है या फिर कुछ और ही चल रहा है?
संजय की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव बनीं रहस्यसंजय कपूर के निधन के बाद से उनकी तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव को लेकर भी कोई खबर सामने नहीं आई है। उन्होंने सोशल मीडिया से दूरी बना ली है और अकाउंट को भी प्राइवेट कर लिया है। इससे उनकी चुप्पी को लेकर संदेह और बढ़ गया है। गौरतलब है कि संजय का परिवार दिल्ली में रहता है और उनके करीबी रिश्तेदारों में बेटा आजरियस, सौतेली बेटी सफीरा, मां रानी कपूर और दो बहनें हैं जो विदेश में रहती हैं। उनके पिता सुरेंद्र कपूर का निधन वर्ष 2015 में हो चुका था।