बॉयफ्रेंड वरुण बांगेरा के साथ इस दिन होगी करिश्मा तन्ना की शादी! नोरा-गुरु ने एक बार फिर जमाई जोड़ी

इन दिनों मनोरंजन जगत के कई सितारे विवाह बंधन में बंध चुके हैं। इस बीच एक और कलाकार की शादी की खबर सामने आई है। बिग बॉस फेम टीवी एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना अपने बॉयफ्रेंड वरुण बांगेरा के साथ जल्द शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। दोनों की शादी के प्री-वेडिंग फंक्शन अगले साल 4 फरवरी से शुरू हो जाएंगे जिसमें मेहंदी, संगीत, हल्दी जैसी तमाम रस्में शामिल हैं। दोनों की शादी 5 फरवरी को मुंबई में होगी। इसके अलावा 6 फरवरी को उनकी रिसेप्शन पार्टी होगी।

करिश्मा और वरुण ने 12 नवंबर को सगाई की थी। इसमें सिर्फ उनके परिवार के सदस्य और कुछ दोस्त ही मौजूद थे। हालांकि करिश्मा ने अभी शादी का तारीख पर चुप्पी साध रखी है। वे पर्सनल लाइफ को पब्लिक नहीं करना चाहती हैं। उल्लेखनीय है कि करिश्मा के मंगेतर वरुण एक बिजनेसमैन हैं। दोनों की मुलाकात डेढ़ साल पहले एक दोस्त की पार्टी में हुई थी। तब से वे एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।


नोरा-गुरु का डांस मेरी रानी गाना जल्द यूट्यूब पर होगा रिलीज

भूषण कुमार निर्मित सिंगल ट्रैक ‘डांस मेरी रानी’ में एक्ट्रेस नोरा फतेही सिंगर गुरु रंधावा के साथ नजर आएंगी। इसे गीतकार रश्मि ने लिखा और तनिष्क बागची ने कंपोज किया है। आवाज गुरु रंधावा और जहराह एस खान ने दी है। कोरियोग्राफर बॉस्को मार्टिंस हैं। यह ट्रैक जल्द ही टी-सीरीज के यूट्यूब चैनल पर रिलीज होगा। गाने में नोरा ने जलपरी का किरदार निभाया है। जलपरी के ऑउटफिट को ला सिरेना के पॉपुलर आर्टिस्ट जोनाथन मारियो द्वारा हाथ से बनाया गया है।

नोरा को जलपरी के अवतार में आने में 2 घंटे से भी ज्यादा लगे। 15 किलो से ज्यादा वजन वाले इस आउटफिट को पहनना नोरा के लिए थका देने वाला अनुभव था। नोरा ने कहा कि मुझे लगता है कि जलपरी रहस्यमयी होती हैं। जैसे ही मैंने उस आउटफिट को पहना, मुझे एहसास हुआ कि वह बेहद खूबसूरत दिखती हैं, लेकिन इसे संभालना बेहद मुश्किल था। गुरु और नोरा की जोड़ी इससे पहले ‘नाच मेरी रानी’ गाने में भी साथ काम कर चुकी है।