
सैफ अली खान और उनकी पत्नी करीना कपूर खान के दोनों बेटे तैमूर और जेह को लेकर मीडिया और फैंस में हमेशा से क्रेज रहा है। वे उनकी झलक पाने के लिए बेकरार रहते हैं। पैपराजी उन्हें कैमरे में कैद करने के लिए लगातार उनका पीछा करते हैं। उनकी क्यूटनेस पर हर कोई फिदा है। करीना अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर उनकी फोटो और वीडियो भी शेयर करती रहती हैं। हाल ही में करीना ने तैमूर और सैफ की एक फोटो शेयर की, जिसमें दोनों गिटार बजाते दिखें। करीना ने अपने इंस्टाग्राम पर दो स्टोरीज साझा की हैं, जिसमें तैमूर पिता संग गिटार बजा रहे हैं। हालांकि फोटो में तैमूर का चेहरा नजर नहीं आ रहा है, लेकिन उनकी झलक साफ दिख रही है।
तैमूर के हाथ में गिटार भी है। उनके कान में रेड कलर के हैडफोन लगे हैं जिनमें वो अपने म्यूजिक को सुन रहे हैं। सैफ उन्हें गिटार बजाना सिखा रहे हैं। करीना ने इन स्पेशल मूमेंट को शेयर करते हुए इसे अपना पर्सनल म्यूजिक बैंड बताया। पहली फोटो के कैप्शन में लिखा, ‘गन्स एंड रोजेस’ बैंड कॉन्सर्ट मिस कर दिया। करीना ने दूसरी फोटो शेयर करते हुए लिखा कि कॉन्सर्ट मिस कर दिया लेकिन उनके पास अपना पर्सनल बैंड है।
गौरतलब है कि सैफ को गिटार बजाना बेहद पसंद है। उन्हें घर में कई मौकों पर गिटार बजाते हुए देखा गया है। तैमूर भी अब यह सीख रहा है। वे इसके अलावा कभी फुटबॉल तो कभी क्रिकेट खेलते हुए भी नजर आते हैं। बता दें सैफ और करीना की शादी साल 2012 में हुई थी। तैमूर का जन्म साल 2016 और जेह का 2021 में हुआ था।
राजीव मसंद ने की रणबीर कपूर की जमकर तारीफ, हैं सादगी पर फिदादिवंगत एक्टर ऋषि कपूर और एक्ट्रेस नीतू कपूर के बेटे रणबीर कपूर को भी बॉलीवुड में दो दशक होने वाले हैं। साल 2007 में संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘सांवरिया’ से एक्टिंग की पारी शुरू करने वाले रणबीर अब तक कई भूमिकाओं को अंजाम दे चुके हैं। उनकी पिछली फिल्म साल 2023 के अंत में आई ‘एनिमल’ थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया। यह रणबीर के करिअर की सबसे बड़ी हिट साबित हुई। एक खास मुकाम हासिल करने के बावजूद रणबीर साधारण जिंदगी जीना पसंद करते हैं।
उनकी कोई पीआर टीम नहीं है, ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट नहीं है। वे कई लोगों की टीम के साथ चलना पसंद नहीं करते। फिल्म जर्नलिस्ट राजीव मसंद ने भी बताया है कि उन्होंने रणबीर को अकेले एयरपोर्ट पर लाइन में खड़े देखा है। वो कोई स्टार कल्चर फॉलो नहीं करते। राजीव ने कहा कि मैं एक एयरपोर्ट पर लाइन में खड़ा था और मैंने देखा कि रणबीर वहां अकेले खड़े थे। ये वो सीन नहीं था जहां आम तौर पर एक्टर को देखा जाता हो, वो कभी अकेले नहीं होते। मैंने उनसे पूछा कि ‘आपकी टीम कहां है?’ तो उन्होंने कहा, ‘कैसी टीम?’
राजीव ने आगे बताया कि उन्होंने कई फिल्म प्रोड्यूसर्स से सुना है कि जब रणबीर विदेश में शूटिंग के दौरान लंच के लिए ब्रेक लेते थे, तो वे उन्हें किसी कैफे में अकेले खाना खाते हुए पाते थे। उनके मुताबिक यह एक इंटेलीजेंट एक्टर की पहचान है। रणबीर के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ में अपनी पत्नी आलिया भट्ट और विक्की कौशल के साथ नजर आने वाले हैं। यह फिल्म क्रिसमस के मौके पर इसी साल रिलीज होगी।