2 News : करीना-सैफ के बेटे तैमूर ने हासिल की खास उपलब्धि, बेटे अर्जुन का मैसेज सुन बोनी की आंखें हुईं नम

एक्ट्रेस करीना कपूर खान और एक्टर सैफ अली खान के बेटे तैमूर और जेह हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। लोग इनके बारे में जानने को बेकरार रहते हैं। मीडिया भी लगातार इनका पीछा करता रहता है। करीना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और वो अक्सर अपने बेटों की तस्वीरें और वीडियो शेयर करती हैं। हाल ही तैमूर ने एक खास उपलब्धि हासिल की, जिसकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं। तैमूर 20 दिसंबर को 7 साल के हो जाएंगे।

बता दें कि तैमूर पिछले कुछ समय से ताइक्वांडो की ट्रेनिंग ले रहे हैं। इसके लिए उन्हें येलो बेल्ट मिल चुका है। अब तैमूर ने इस खेल में गोल्ड मेडल जीत कर लोगों का दिल जीत लिया। मुंबई में आयोजित ताइक्वांडो एनुअल कॉम्पिटिशन में तैमूर समेत कई सेलिब्रिटी के बच्चों ने भाग लिया। इस दौरान करीना, तैमूर को सपोर्ट करने वहां पहुंचीं।

एक्ट्रेस रानी मुखर्जी फिल्ममेकर करण जौहर के बेटे यश को चियर करती दिखीं। तैमूर गोल्ड मेडल को फ्लॉन्ट करते नजर आए। तैमूर ने करीना व बाकी विजेताओं के साथ फोटो क्लिक कराई। तैमूर कई खेलों में एक्सपर्ट हैं। उन्हें क्रिकेट, फुटबॉल, शतंरज जैसे गेम खेलते हुए भी देखा जाता है।

‘झलक दिखला जा’ में गेस्ट के रूप में पहुंचे बोनी कपूर को मिला सरप्राइज

डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा 11’ में हाल ही एक्टर अर्जुन कपूर के पिता दिग्गज फिल्ममेकर बोनी कपूर ने शिरकत की। वे गेस्ट के तौर पर शो में पहुंचे। बोनी के लिए अर्जुन ने एक स्पेशल मैसेज दिया, जिसे सुनकर उनकी आंखें नम हो गईं। शो के होस्ट ऋत्विक धनजानी, बोनी को बताते हैं, “आपके लिए सरप्राइज है।” इसके बाद अर्जुन का एक वीडियो चलता है।

अर्जुन कहते हैं- “हैलो पापा, उम्मीद करता हूं आप शो को एंजॉय कर रहे होंगे। सबसे पहले तो मैं ये कहना चाहूंगा कि मेरे पापा इस दुनिया के बहुत सेल्फलेस इंसान हैं। मुझे लगता है कि उनके इमोशंस खुद से ज्यादा बाकियों के लिए होते हैं। मैं आपसे प्यार करता हूं। आपकी इज्जत करता हूं।” ऐसा सुन बोनी भावुक हो जाते हैं।

इस दौरान शो की जज और अर्जुन की गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा भी बोनी की तरफ देखती हैं। सोनी ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, “अर्जुन के मैसेज ने सिर्फ बोनी को ही नहीं हम सभी को रुला दिया।” बोनी व मलाइका ने पहली बार स्टेज शेयर किया है।