2 News : शादी के सवाल पर करणवीर ने दिया यह जवाब, चुम के साथ रिश्ते पर बोले ऐसा, यह एक्ट्रेस नहीं करना चाहतीं शादी

करणवीर मेहरा इस समय टीवी की दुनिया के सबसे चर्चित चेहरों में से एक हैं। करणवीर ने एक के बाद एक दो बड़े रियलिटी शो का खिताब जीता। पिछले साल करणवीर ने रोहित शेट्टी के स्टंट शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ की ट्रॉफी पर कब्जा किया। फिर इस साल जनवरी में उनके सिर ‘बिग बॉस 18’ की जीत का सेहरा सजा। ऐसे में करणवीर लगातार लाइमलाइट में हैं। इसके अलावा करणवीर की पर्सनल लाइफ को लेकर भी लगातार खबरें आती रहती हैं। BB 18 के घर में एक्ट्रेस चुम दरांग के साथ उनकी दोस्ती और आपस की बातचीत फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गई थी। शो खत्म होने के बाद दोनों एक-दूसरे के साथ काफी समय बिता रहे हैं।

हाल ही में एक इंटरव्यू में करणवीर ने अपनी शादी के बारे में खुलकर बात की है। जब करणवीर से पूछा गया कि क्या उनके जीवन में प्यार है, तो उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि आपने ऐसा कहा, मैं खुश हूं। ढूंढो आप भी लाइफ में प्यार। जब उनसे आगे पूछा गया कि क्या वे शादी के लिए तैयार हैं, तो करण ने कहा कि मैं हमेशा तैयार हूं। जब महिला एंकर ने उनसे पूछा कि क्या आप शादी करेंगे, तो करणवीर ने चुटकी लेते हुए कहा कि आपका क्या ख्याल है। आप करना चाहेंगे कुछ। तो एंकर ने जवाब दिया कि मैं तो टेकन हो गई।

इस पर करण ने कहा कि टेकन तो मैं भी हूं, फॉर ग्रांटेड। अब मैं शादी के बारे में बात करते समय अच्छा नहीं दिखता क्योंकि लोग भ्रमित हो जाएंगे कि मैं शादी कर रहा हूं या हर साल जन्मदिन का केक काट रहा हूं। इसलिए जैसा कि सलमान सर ने कहा कि पसंद हमेशा लड़की के पास होती है। अभी चुम और मैं, हम नए सिरे से शुरुआत कर रहे हैं। हम वैसे ही शुरू कर रहे हैं जैसे हमने ‘बिग बॉस’ में शुरू किया था, हम मिल रहे हैं, 'हैलो, हाय कैसे हो?'

क्योंकि इस ‘बिग बॉस’ के घर में हमें अलग-अलग काम और अलग-अलग बाधाओं से गुजरना होगा जो असामान्य है। मैं इसे असामान्य कहता हूं, वह (बिग बॉस) सामान्य था। इसलिए, हम धीरे-धीरे आगे बढ़ रहे हैं क्योंकि उसका भी एक अतीत है, मेरा भी एक अतीत है। यहां-वहां राय हैं। 100 संदेश होंगे और लोग कुछ न कुछ कहेंगे, इसलिए हम इससे कैसे निपटेंगे, यह अभी हमारी चुनौती होगी। उल्लेखनीय है कि 42 वर्षीय करणवीर की दो शादियां टूट चुकी हैं।
…तो यह मेरे लिए बुरे सपने जैसा होगा : अदा शर्मा

हाल ही में 'द केरला स्टोरी' फेम एक्ट्रेस अदा शर्मा ने पर्सनल लाइफ को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने शादी को लेकर कुछ ऐसा कहा, जो सभी को हैरान कर रहा है। इंस्टेंट बॉलीवुड को दिए इंटरव्यू में अदा से उनके ड्रीम वेडिंग आउटफिट के बारे में पूछा गया। इस पर अदा ने कहा कि मेरा शादी ना करने का एक सपना है। अगर मैं शादी करती हूं, तो यह मेरे लिए बुरे सपने जैसा होगा। अदा से आगे पूछा गया कि क्या वह रिश्ते में आने से डरती हैं?

इस पर उन्होंने कहा कि मैं किसी रिश्ते से नहीं डरती, पर मुझे नहीं समझ आता। मैंने स्क्रीन पर इतना कुछ कर लिया है कि मेरा असल जीवन से विश्वास ही उठ चुका है। मैंने अपनी सारी खुशी खो दी है। मेरा इन चीजों से विश्वास ही उठ चुका है। हो सकता है अगर मैं आगे चलकर किसी से शादी करती हूं, तो मैं कंफर्टेबल कपड़ों में ही करूंगी। हो सकता है मुझे किसी से अनकंफर्टेबल कपड़ों में शादी करनी पड़े, तो ये ज्यादा मजेदार होगा।

हालांकि इसके लिए मुझे ऐसे इंसान को चुनना होगा, जो मुझे थीम टाइप चीजें करने में सपोर्ट करे। एक एक्सट्रीमली ओवर-द टॉप, कैरिकेचर-ईश थीम की तरह बिल्कुल। जिसे हर कोई एंजॉय कर पाए। वैसे, सही कहूं, मुझे भी नहीं पता आगे क्या होने वाला है। बता दें अदा ने हॉरर फिल्म ‘1920’ से अपना डेब्यू किया था। फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ से अदा को इंडस्ट्री में खास पहचान मिली।