2025 की सबसे कमाऊ फिल्म बनी 'कांतारा: चैप्टर 1', 'छावा' को पीछे छोड़ा, कमाई 800 करोड़ पार

ऋषभ शेट्टी स्टारर फिल्म कांतारा: चैप्टर 1 ने 2025 में बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है। 2 अक्टूबर 2025 को रिलीज हुई इस फिल्म ने एक महीने से भी कम समय में 800 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है। यह फिल्म अलग-अलग भाषाओं में भी रिकॉर्ड तोड़ रही है और इसकी लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है।

हालांकि हिंदी में हालिया रिलीज़ हुई फिल्मों थामा और एक दीवाने की दीवानियत की वजह से कांतारा की कमाई में थोड़ी गिरावट आई है, लेकिन अन्य भाषाओं में इसका प्रदर्शन अभी भी बहुत मजबूत बना हुआ है।

फिल्म ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला के अनुसार, कांतारा: चैप्टर 1 ने वर्ल्डवाइड 818 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर 2025 की सबसे कमाऊ फिल्म का खिताब हासिल कर लिया है। इससे पहले इसी साल रिलीज़ हुई छावा ने लगभग 800 करोड़ रुपये कमाए थे। तेलुगु में यह दूसरी डबिंग फिल्म बनी जिसने 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया और तमिलनाडु में तीसरी।

कांतारा: चैप्टर 1 अब केवल कन्नड़ की फिल्म केजीएफ 2 से पीछे है, जिसने वर्ल्डवाइड 1250 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। भारत में कांतारा: चैप्टर 1 ने 550 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।

साल 2025 की सबसे कमाऊ फिल्में (वर्ल्डवाइड)

कांतारा: चैप्टर 1 (कन्नड़) – 818 करोड़ रुपये

छावा (हिंदी) – 797 से 809 करोड़ रुपये

सैयारा (हिंदी) – 579.23 करोड़ रुपये

कूली (तमिल) – 514 से 675 करोड़ रुपये

दे कॉल हिम ओजी (तेलुगु) – 308 करोड़ रुपये

वॉर 2 (हिंदी) – 303 से 351 करोड़ रुपये

महावातार नरसिम्हा (तेलुगु) – 300 से 325 करोड़ रुपये

लोका: चैप्टर 1 चंद्रा (मलयालम) – 300 करोड़ रुपये

एल 2-एम्पुराण (मलयालम) – 265 करोड़ रुपये

सितारे जमीन पर (हिंदी) – 265 करोड़ रुपये

हाइएस्ट ग्रॉसिंग कन्नड़ फिल्में

केजीएफ चैप्टर 2 – 1200-1250 करोड़ रुपये

कांतारा चैप्टर 1 – 818 करोड़ रुपये (कमाई जारी…)

कांतारा – 400-450 करोड़ रुपये

केजीएफ चैप्टर 1 – 250 करोड़ रुपये

विक्रांत रोणा – 159-210 करोड़ रुपये

हिंदी डबिंग में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली साउथ फिल्में

पुष्पा 2: द रूल – 812.14 करोड़ रुपये

बाहुबली 2: द कन्क्लूज़न – 511 करोड़ रुपये

केजीएफ चैप्टर 2 – 435.33 करोड़ रुपये

कल्कि 2898 एडी – 293.13 करोड़ रुपये

आरआरआर – 272.78 करोड़ रुपये

कांतारा: चैप्टर 1 – 200 करोड़ रुपये (अनुमानित)

2.0 – 188.23 करोड़ रुपये

महावतार नरसिम्हा – 188.15 करोड़ रुपये

सालार: पार्ट 1 – सीज़फ़ायर – 152.65 करोड़ रुपये

साहो – 145.67 करोड़ रुपये

बाहुबली: द बिगिनिंग – 118.5 करोड़ रुपये

पुष्पा: द राइज़ – पार्ट 1 – 106.35 करोड़ रुपये

हिंदी में कांतारा: चैप्टर 1 का कलेक्शन 200 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गया है। छावा ने भारत में 615.39 करोड़ और वर्ल्डवाइड 797.34 करोड़ रुपये कमाए थे। इस साल कांतारा ने सैयारा, कूली, महावतार नरसिम्हा और हाउसफुल 5 जैसी फिल्मों के रिकॉर्ड भी तोड़ दिए हैं।

वहीं, हाल ही में रिलीज़ हुई थामा ने भारत में 50 करोड़ और एक दीवाने की दीवानियत ने 26.8 करोड़ रुपये कमाए हैं।