Kantara Box Office: 8वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर बरपा 'कांतारा चैप्टर 1' का कहर, कमा डाले इतने करोड़

ऋषभ शेट्टी ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि बॉक्स ऑफिस पर उनकी पकड़ किसी चमत्कार से कम नहीं। साल 2022 में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर फिल्म 'कांतारा' के बाद अब इसके सीक्वल के साथ ऋषभ शेट्टी ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। 'कांतारा चैप्टर 1' बनाने में ऋषभ को 3 साल का समय लगा। 2 अक्टूबर 2025 को इसका दूसरा पार्ट रिलीज हुआ, और लोगों की उम्मीदों पर यह फिल्म खरी उतरी। फिल्म ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। अब 'कांतारा चैप्टर 1' के रिलीज को आठ दिन पूरे हो चुके हैं और गुरुवार का कलेक्शन भी सामने आ चुका है।

8वें दिन भी बरपा 'कांतारा' का कहर

ऋषभ शेट्टी के निर्देशन में बनी 'कांतारा चैप्टर 1' की कहानी दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है। ऋषभ ने फिल्म की कहानी लिखी, डायरेक्ट की और लीड रोल भी निभाया है। फिल्म की कथा 5000 साल पुरानी किवदंतियों पर आधारित है, जिसने दर्शकों को एक नई अनुभव यात्रा दी। इस फिल्म के साथ वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की रोमांटिक कॉमेडी 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' भी रिलीज हुई थी, लेकिन 'कांतारा चैप्टर 1' को किसी तरह की चुनौती नहीं दी। 125 करोड़ रुपये के बजट वाली इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर ही 61.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। Sacnilk की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार को फिल्म ने 20.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। उम्मीद है कि फाइनल आंकड़े आने पर यह संख्या और बढ़ सकती है। इस तरह फिल्म का अब तक का टोटल कलेक्शन 334.94 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।
डे-वाइज कलेक्शन: 'कांतारा चैप्टर 1'

डे 1: 61.85 करोड़ रुपये

डे 2: 45.40 करोड़ रुपये

डे 3: 55 करोड़ रुपये

डे 4: 63 करोड़ रुपये

डे 5: 31.25 करोड़ रुपये

डे 6: 34.25 करोड़ रुपये

डे 7: 25.25 करोड़ रुपये

डे 8: 20.50 करोड़ रुपये (अर्ली रिपोर्ट)

कुल कलेक्शन: 334.94 करोड़ रुपये (अर्ली रिपोर्ट)