दिग्गज एक्ट्रेस काजोल स्टारर लीगल ड्रामा सीरीज ‘द ट्रायल’ का दूसरा सीजन इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा है। फैंस को इसका बेसब्री से इंतजार है। इसका ट्रेलर शुक्रवार (22 अगस्त) को रिलीज कर दिया गया। इसमें काजोल के साथ सोनाली कुलकर्णी, शीबा चड्ढा, अली खान, कुब्रा सैत, गौरव पांडे और करणवीर शर्मा भी नजर आएंगे। यह 19 सितंबर को जियोसिनेमा पर स्ट्रीम होगी। इसमें काजोल ‘नयनिका सेनगुप्ता’ का रोल प्ले कर रही हैं, जो एक वकील हैं। पहले सीजन में उनके पति राजीव सेनगुप्ता (जिशु सेनगुप्ता) को भ्रष्टाचार और सेक्स स्कैंडल के आरोप में गिरफ्तार होते हुए दिखाया गया था।
अब दूसरे सीजन में कहानी आगे बढ़ती है, जहां ‘नयनिका’ अपने करिअर के साथ-साथ टूटती शादी से भी जूझ रही हैं। ट्रेलर की शुरुआत एक सीन से होती है, जहां काजोल अपने पति के साथ लगी तस्वीर का फ्रेम तोड़ देती हैं। यह उनके रिश्ते में आई दरार को साफ दर्शाता है। इसके बाद पति-पत्नी के बीच बहस होती है और काजोल तलाक लेने की बात करती हैं। ट्रेलर में काजोल को एक दमदार वकील के रूप में अदालत में नए केस लड़ते हुए दिखाया गया है। लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं होती।
इस बार राजीव राजनीति में कदम रखते हैं और विपक्ष चुनाव जीतने के लिए उनका पुराना स्कैंडल सामने लाने की कोशिश करता है। इसी सियासी जंग का खामियाजा उनकी बेटी को भुगतना पड़ता है, जो अस्पताल में भर्ती हो जाती है। इस घटना के बाद नयनिका का किरदार एक मजबूत और लड़ाकू मां में बदल जाता है, जो अपनी बेटी और परिवार की रक्षा करने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है।
काजोल का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल, दिखीं टाइट ब्लैक ड्रेस में
काजोल अक्सर किसी न किसी कारण से सुर्खियों में रहती हैं। अब काजोल को ड्रेसिंग सेंस के कारण ट्रॉल होना पड़ा। वह एक इवेंट में टाइम फिटेड ब्लैक में पहुंचीं, जिसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स को अटपटा सा लगा। यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में काजोल स्टेज की तरफ बढ़ती हुई दिखती हैं। वह मुस्कुराती हुई नजर आ रही हैं। काजोल इस इवेंट में चीफ गेस्ट के तौर पर शामिल हुईं। जब वह चलती हैं तो टाइट ड्रेस में उनका पेट नजर आता है। फैंस को यही चीज पसंद नहीं आई।
एक यूजर ने लिखा, “बहुत ही खराब ड्रेसिंग सेंस।” एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, “इतनी टाइट ड्रेस क्यों? इंडियन ड्रेस पहनो, उसमें टमी नहीं दिखता है।” तीसरे ने लिखा, “डिसेंट ड्रेस पहनो, खूबसूरत लग सकते हो।” चौथे ने लिखा, “क्या यह प्रेग्नेंट हैं?” हाल ही में काजोल की हॉरर और सुपरनेचुरल ड्रामा फिल्म ‘मां’ थिएटर में रिलीज हुई। साथ ही ओटीटी पर फिल्म ‘सरजमीं’ भी रिलीज हुई थी। इसमें काजोल के साथ इब्राहिम अली खान और पृथ्वीराज सुकुमारन नजर आए। अब काजोल 'महारागिनी' मूवी में बिजी हैं।