काजोल ने इस भारी-भरकम राशि में किराए पर दिया अपार्टमेंट, बोनी ने फोटो शेयर कर किया श्रीदेवी को याद

अजय देवगन और काजोल की जोड़ी को फैंस खूब चाहते हैं। कपल ने अपना एक घर किराये पर दिया है। रिपोर्ट्स की मानें तो काजोल ने पवई स्थिऔत अपने अपार्टमेंट को 90 हजार रुपए प्रति महीने की कीमत पर किराये पर दे दिया। ये घर 771 स्क्वायर फीट एरिया में फैला है। मनी कंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार अपार्टमेंट हिरानंदानी गार्डन्स के एटलांटिक प्रोजेक्ट के 21वें फ्लोर पर है। इसका लीज और लाइसेंस एग्रीमेंट 3 दिसंबर को रजिस्टर किया गया था।

किरायेदार ने 3 लाख रुपए की सिक्योरिटी मनी डिपोजिट की है। एक साल बाद किराया 96750 रुपए हो जाएगा। काजोल-अजय बच्चों के साथ ‘शिवशक्ति’ बंगले में रहते हैं। यह बंगला अजय के पिता वीरू देवगन ने खरीदा था। अक्सर कपल के सोशल मीडिया पोस्ट में बंगले की झलक देखने को मिलती है। इस बंगले की कीमत 60 करोड़ रुपए है। यह 590 स्क्वायर फीट में फैला है।


हाल ही में इंस्टाग्राम से जुड़े हैं फिल्म निर्माता बोनी कपूर

मशहूर फिल्म निर्माता बोनी कपूर हाल ही में इंस्टाग्राम से जुड़े हैं। वे अपने परिवार के सदस्यों के साथ तस्वीरें साझा कर रहे हैं। अब बोनी ने अपने इंस्टा हैंडल पर दिवंगत पत्नी और दिग्गज एक्ट्रेस श्रीदेवी के साथ एक प्यारी सी फोटो शेयर करते हुए उन्हें याद किया है। इसमें श्रीदेवी, बोनी को साइड से हग करती हुई हैं। वे विंटर लुक में काफी स्टनिंग लग रही हैं। बोनी ने दिल की कई इमोजी के साथ कैप्शन में मेरा दिल लिखा है। बोनी ने इससे पहले परिवार की एक तस्वीर पोस्ट की थी और इसे कैप्शन दिया था, मेरी ताकत।

साथ ही अर्जुन, अंशुला, जाह्नवी और खुशी के साथ एक थ्रोबैक फोटो शेयर कर लिखा था, मेरी संपत्ति। बोनी ने साल 1983 में मोना शौरी कपूर से पहली शादी की थी। उनके दो बच्चे अर्जुन और अंशुला कपूर हैं। साल 1996 में बोनी-मोना ने तलाक ले लिया था। इसके बाद बोनी ने श्रीदेवी के साथ शादी रचाई। उनके दो बेटी जाह्नवी और खुशी हैं। 24 फरवरी 2018 को दुबई में एक पारिवारिक समारोह में भाग लेने के बाद श्रीदेवी की आकस्मिक मृत्यु हो गई थी।