मुगलों को ‘हत्यारा’ दिखाने से नाराज हैं कबीर खान, मैरिज एनिवर्सरी पर अनुपम ने ऐसे किया किरण को विश

सलमान खान के साथ 'बजरंगी भाईजान' और ‘एक था टाइगर’ जैसी सुपरहिट फिल्में बनाने वाले डायरेक्टर कबीर खान ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान मुगलों का महिमामंडन करते हुए उन्हें 'राष्ट्र निर्माता' बताया। कबीर ने फिल्मों में मुगलों की 'हत्यारा' वाली इमेज दिखाए जाने पर भी नाराजगी जाहिर की। कबीर की अगली फिल्म 83 है, जो भारत की 1983 के विश्व कप जीत पर आधारित है। कबीर की शादी मिनी माथुर से हुई है।

कबीर ने कहा कि अगर आप फिल्मों में मुगलों की गलत इमेज दिखाना भी चाहते हैं तो पहले उस पर रिसर्च तो कर लीजिए। आखिर लोगों को इस बात का भरोसा तो दिलाना ही होगा कि आप ऐसा क्यों दिखा रहे हैं। आपकी नजरों में वो विलेन क्यों हैं? मुझे लगता है कि वो असली राष्ट्र निर्माता थे। उनके बारे में हमेशा गलत प्रचारित किया गया कि नहीं वो तो हत्यारे थे, उन्होंने धर्म परिवर्तन करवाया। आप किस आधार पर ये बातें कह रहे हैं? कोई सबूत है तो इस पर बहस होनी चाहिए।
अनुपम ने शेयर की अनदेखी फोटो

आज गुरुवार (26 अगस्त) को एक्टर अनुपम खेर और किरण खेर अपनी शादी की 36वीं सालगिरह मना रहे हैं। इस खास मौके पर अनुपम ने पत्नी को सोशल मीडिया पर विश किया है। अनुपम ने अपनी शादी के समय की अनदेखी फोटो भी शेयर की हैं। अनुपम ने लिखा- हैप्पी 36वीं वेडिंग एनिवर्सरी डियर किरण। ये एक सभी इमोशंस हंसी, आंसू, बहस, शेयरिंग, दोस्ती, प्यार और साथ की जर्नी है। इन ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरों में रंगों के सभी शेड्स हैं। सुरक्षित और स्वस्थ रहें। हमेशा प्यार और प्रार्थना किरण। #Anniversary #Life #Love. अनुपम व किरण 1985 में शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों की मुलाकात पंजाब यूनिवर्सिटी में हुई थी। किरण से अनुपम की ये दूसरी शादी है।


ब्लड कैंसर से जंग लड़ रही हैं किरण खेर

अनुपम से पहले किरण की शादी गौतम बैरी के साथ हुई थी। इस शादी से उन्हें एक बेटा सिकंदर भी हुआ। अनुपम ने सिकंदर को बिल्कुल अपने बच्चे की तरह पाला है। उन्हें अपना नाम दिया है। दोनों के बीच लाजवाब बॉन्डिंग है। सिकंदर ने भी अपने पेरेंट्स को शादी की सालगिरह विश की है। वे इन दिनों अमेरिका में हैं और फिल्म शिव शास्त्री बड़बोला की शूटिंग कर रहे हैं। बता दे कि पिछले एक साल से किरण ब्लड कैंसर से जंग लड़ रही हैं। वे मल्टीपल मायलोमा से ग्रस्त हैं। पिछले साल जब नवंबर में किरण का हाथ टूट गया था तो इस दौरान जांचों के बाद उन्हें ब्लड कैंसर का पता चला। किरण आखरी बार फिल्म पंजाब 1984 में नजर आई थीं।