Jolly LLB 3 BO Day 4: पहले मंडे ‘जॉली एलएलबी 3’ ने किया धमाकेदार कारोबार, कमाए इतने करोड़

अक्षय कुमार और अरशद वारसी स्टारर बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ शुक्रवार, 19 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई। दर्शकों ने फिल्म को ज़बरदस्त रिस्पॉन्स दिया और बॉक्स ऑफिस पर इसकी शुरुआत धमाकेदार रही। ओपनिंग वीकेंड में फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2025 की 9वीं सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बनने का गौरव हासिल किया। अब सवाल यह है कि पहले मंडे यानी चौथे दिन इसका प्रदर्शन कैसा रहा।

चौथे दिन बॉक्स ऑफिस का हाल

सुभाष कपूर निर्देशित कानूनी कॉमेडी ‘जॉली एलएलबी 3’ अपने शार्प ह्यूमर, सामाजिक सन्दर्भ और दमदार ड्रामे के लिए दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों के बीच चर्चा में रही। अक्षय और अरशद की केमिस्ट्री फिल्म की सबसे बड़ी हाइलाइट रही, जिसने रिलीज़ से पहले ही दर्शकों में उत्सुकता पैदा कर दी थी। फिल्म की एडवांस बुकिंग भी काफी अच्छी रही।

फिल्म ने बड़े पर्दे पर पहले दिन 12.5 करोड़ का कलेक्शन किया। शनिवार को कलेक्शन में 60% की बढ़ोतरी हुई और फिल्म ने 20 करोड़ रुपये कमाए। रविवार को थोड़ी बढ़त के साथ फिल्म ने 21 करोड़ का कारोबार किया और तीन दिनों में कुल कमाई 53 करोड़ रुपये हो गई।
पहले मंडे का कारोबार

साप्ताहिक प्रवृत्ति के अनुसार वीकडेज़ में फिल्मों का कलेक्शन घटता है। इस बार भी ‘जॉली एलएलबी 3’ ने पहले मंडे को 5.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इस तरह, चार दिनों में फिल्म की कुल कमाई 59 करोड़ रुपये हो गई है।

100 करोड़ के लक्ष्य से कितनी दूर

हालांकि ओपनिंग वीकेंड धमाकेदार रहा, पहले मंडे की गिरावट के बावजूद फिल्म ने चार दिनों में 59 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म की लागत लगभग 80 करोड़ रुपये है। पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ के चलते उम्मीद है कि फिल्म अगले वीकेंड तक अपनी लागत वसूल कर सकती है और अगर शनिवार-रविवार को फिर से उछाल आता है, तो 100 करोड़ का आंकड़ा छूना संभव है।

फिल्म के बारे में

‘जॉली एलएलबी 3’ के निर्देशन की कमान सुभाष कपूर के हाथ में है। फिल्म में अक्षय कुमार, अरशद वारसी, हुमा कुरैशी, सौरभ शुक्ला, अमृता राव समेत कई कलाकारों ने महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। कानूनी कॉमेडी और सामाजिक सन्दर्भ के साथ फिल्म ने दर्शकों को काफी पसंद आई है और बॉक्स ऑफिस पर इसके प्रदर्शन पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।