भारतीय हास्य जगत के दिग्गज कलाकार जॉनी लीवर ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वे सिर्फ कॉमेडियन नहीं, बल्कि एक मानक हैं। तीन सौ से भी अधिक फिल्मों में अपने ह्यूमर से लोगों को गुदगुदा चुके जॉनी लीवर ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान आधुनिक कॉमेडी के गिरते स्तर को लेकर चिंता जताई।
आज की कॉमेडी अश्लीलता पर टिक गई हैकुनिका सदानंद से बातचीत में जॉनी ने कहा कि अब कॉमेडी का मतलब केवल द्विअर्थी संवाद और अश्लील मजाक बनकर रह गया है। उन्होंने कहा, “अब कॉमेडी का स्तर ऐसा हो गया है कि फैमिली के साथ बैठकर देखना मुश्किल हो गया है। ये ट्रेंड बहुत खतरनाक है।”
हॉलीवुड की नकल कर रहे हैं आज के कलाकारउन्होंने मौजूदा पीढ़ी के कॉमेडियन्स पर तंज कसते हुए कहा, “अब लोग हॉलीवुड की फिल्मों से प्रेरणा लेकर खुलेआम गंदी भाषा और बेहूदा जोक्स करने लगे हैं। वे अंग्रेज़ी सिनेमा में डूबे रहते हैं और उसी को अपना आदर्श मानते हैं। मगर भारतीय संस्कृति और पारिवारिक दर्शकों की मर्यादा का ख्याल कोई नहीं रखता।”
डबल मीनिंग जोक्स की कोई औकात नहींजॉनी ने अपने पुराने अनुभव साझा करते हुए कहा, “जब हम ट्रेनिंग ले रहे थे, तब हमें सिखाया गया था कि कभी भी अश्लीलता या डबल मीनिंग जोक्स का सहारा नहीं लेना है। अगर हम चाहें तो उनके जैसे जोक्स कर सकते हैं, लेकिन फिर वे हमारे सामने टिक नहीं पाएंगे। हमने हमेशा साफ-सुथरी कॉमेडी से दर्शकों का दिल जीता है।”
टैलेंट है तो बिना गंदे जोक्स के हंसाकर दिखाओबिना लागलपेट के जॉनी ने चुनौती देते हुए कहा, “अगर आपमें सच्चा टैलेंट है, तो बिना दोअर्थी संवाद बोले लोगों को हंसाकर दिखाइए। यही असली कॉमेडी है। मैं ये नहीं कह रहा कि वे बुरे हैं, उनका कंटेंट भी लोग एंजॉय कर रहे हैं, लेकिन मेरी ऑडियंस फैमिली है, मुझे उन्हें जवाब देना होता है।”
बेटी भी करती है सोलो शो, पर बिना वल्गैरिटीजॉनी ने अपनी बेटी जैमी लीवर का ज़िक्र करते हुए कहा कि वह भी स्टैंडअप करती हैं लेकिन उन्होंने कभी भी वल्गैर कंटेंट का सहारा नहीं लिया। वह अपने पिता की राह पर चलते हुए साफ और क्लासिक ह्यूमर में यकीन रखती हैं।