जॉन अब्राहम और मानुषी छिल्लर की फिल्म ‘तेहरान’ लंबे समय से चर्चाओं में है। फैंस में इसके लिए काफी क्रेज है। वे इस फिल्म को देखने के लिए बेकरार हैं। फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव किया गया है। अब ‘तेहरान’ की रिलीज डेट घोषित हो गई है। फिल्म सिनेमाघरों की जगह ओटीटी पर रिलीज होगी। यह फिल्म स्वतंत्रता दिवस से ठीक पहले 14 अगस्त को ZEE5 पर रिलीज होगी। आज शुक्रवार (1 अगस्त) को फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया। मेकर्स ने ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा है, 'क्या वह देशभक्त था या देशद्रोही? इस स्वतंत्रता दिवस पर सच्चाई सामने आ रही है।'
जॉन जबरदस्त एक्शन करते दिख रहे हैं। उनका धाकड़ अवतार दिख रहा है। ट्रेलर देखने के बाद दर्शकों के बीच में फिल्म को लेकर उत्साह और बढ़ गया है। अरुण गोपालन के डायरेक्शन में बनी फिल्म में जॉन के साथ नीरू बाजवा, मानुषी और एलनाज नौरोजी मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह मैडॉक फिल्म्स और पैसिफिक वर्ल्डवाइड फिल्म्स के बैनर तले बनी है और दिनेश विजान, शोभना यादव और संदीप लेजेल द्वारा निर्मित है। फिल्म वास्तविक घटना पर आधारित है, जिसमें दिल्ली के दूतावास पर हुए हमले को दिखाया गया है।
जी5 ने गुरुवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्टर जारी किया और लिखा, “दिल्ली में एक ब्लास्ट ने सिर्फ एक दूतावास नहीं, एक सोए हुए जुनून को जगा दिया। #तेहरान इस स्वतंत्रता सप्ताह में आ रहा है, #ZEE5 पर।” गौरतलब है कि यह फिल्म पहले गणतंत्र दिवस 2023 पर रिलीज होने वाली थी। किन्हीं कारणों से इसे टाल दिया गया था। इसके बाद से कई दफा इसकी रिलीज की संभावना बनी लेकिन ऐसा नहीं हो सका। फिल्म की शूटिंग दिल्ली, मुंबई और ग्लासगो में की गई है।
इमरान हाशमी के साथ तेलुगु फिल्म ‘गुडाचारी 2’ में काम कर रहे हैं अदिवि शेषइन दिनों तेलुगु फिल्म फिल्म ‘गुडाचारी 2’ की शूटिंग चल रही है। इस फिल्म में एक्टर अदिवि शेष और एक्टर इमरान हाशमी साथ नजर आएंगे। अब एक इंटरव्यू में अदिवि ने इमरान के साथ काम करने को लेकर एक्सपीरियंस शेयर किया है। अदिवि ने कहा कि मैं हमेशा इमरान का फैन रहा हूं। मैं थिएटर में उनकी शानदार मौजूदगी और जोश देखकर मंत्रमुग्ध हो जाता था। अब उनके साथ स्क्रीन शेयर करना मेरे लिए खास पल है। बता दें कुछ समय पहले ही ‘गुडाचारी 2’ की शूटिंग के दौरान इमरान घायल हो गए थे।
उनकी गर्दन में चोट लग गई थी। उनकी चोट लगी हुई फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। इस फोटो को देखने के बाद फैंस उनके लिए काफी परेशान थे। जासूसी थ्रिलर फिल्म ‘गुडाचारी 2’ में अदिवि और इमरान दूसरी बार स्क्रीन शेयर करने जा रहे हैं। यह फिल्म दोनों की साथ में दूसरी तेलुगु फिल्म है। पिछले साल अगस्त में अदिवि ने इमरान के 'गुडाचारी 2' में शामिल होने की घोषणा की थी।
इमरान साउथ इंडियन स्टार पवन कल्याण की आगामी फिल्म ‘OG’ में भी नजर आने वाले हैं। उल्लेखनीय है कि इमरान की इमेज बॉलीवुड में मुख्य रूप से लवर बॉय की रही है। यहां तक कि उन्हें सीरियल किसर का टैग भी मिल गया था। पिछले कुछ समय से वे इस इमेज को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। वे साल 2023 में रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर 3’ में विलेन के रूप में दिखे थे।