स्टार प्लस का लोकप्रिय सीरियल झनक इन दिनों जबरदस्त चर्चा में है। हाल ही में सेट से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया, जिसमें एक नवजात शिशु को लाल रंग से रंगते हुए दिखाया गया है। वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया। लोग मेकर्स के खिलाफ कड़ा एक्शन लेने की मांग कर रहे हैं, क्योंकि उन्हें यह व्यवहार अमानवीय लग रहा है।
वायरल वीडियो ने खड़े किए सवालएक्स (Twitter) पर @mi7chimes नाम के यूजर ने यह वीडियो पोस्ट किया। इसमें अर्शी का किरदार निभा रहीं चांदनी शर्मा अस्पताल के बेड पर लेटी नजर आ रही हैं, जबकि क्रू के कुछ सदस्य पास में एक नवजात बच्चे को लाल रंग से रंगते दिख रहे हैं। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा गया - सेट पर ऐसा कैसे हो सकता है? कृपया सूचना और प्रसारण मंत्रालय इस पर कार्रवाई करे। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि वीडियो में दिख रहा बच्चा असली है या कोई डॉल।
सोशल मीडिया पर भड़के लोगजैसे ही वीडियो वायरल हुआ, यूजर्स के गुस्से भड़क उठे। एक यूजर ने लिखा - नवजात शिशु को इस तरह पकड़ना सही नहीं है। दूसरे ने सवाल किया - क्या यह असली बच्चा है या सिर्फ डॉल? क्योंकि यकीन नहीं हो रहा कि कोई नवजात के साथ ऐसा कर सकता है।
वहीं, कुछ लोगों ने इसे माता-पिता की लापरवाही बताया और कहा कि अगर यह असली बच्चा है, तो उसके माता-पिता इसे रोक क्यों नहीं रहे?
झनक की मौजूदा कहानीसीरियल की स्टोरीलाइन के अनुसार, अर्शी ने एक बच्चे को जन्म दिया है। लेकिन अस्पताल में एक नर्स उसके नवजात को दूसरे बच्चे से बदल देती है और अनिरुद्ध को बताती है कि उनका बच्चा मर चुका है।