बॉलीवुड एक्ट्रेस जया बच्चन अक्सर पैपराजी और फैंस के साथ अपने बर्ताव के कारण चर्चा में रहती हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें उन्हें सेल्फी लेने आए शख्स को धक्का देते देखा गया। इस वीडियो के बाद कई सेलेब्स, जिनमें कंगना रनौत भी शामिल हैं, ने जया बच्चन के इस व्यवहार की आलोचना की। अब veteran एक्टर मुकेश खन्ना ने भी इस बर्ताव पर अपनी प्रतिक्रिया दी है और कहा कि जया बच्चन ‘बिफर गई हैं’।
मुकेश खन्ना ने जताई नाराज़गीमुकेश खन्ना ने हाल ही में फिल्मी ज्ञान को दिए एक इंटरव्यू में कहा, “आजकल जो उनका व्यवहार राज्यसभा में और पैपराजी के साथ दिखाई देता है, वह गलत है। जैसे कोई कहे, ‘कौन है तू? क्या कर रहे हो?’—ऐसा बर्ताव ठीक नहीं है। ये उनके लिए ही नहीं, पूरे परिवार के लिए भी चिंता का विषय है। कभी-कभी घर के लोग मुझे जाकर बताते हैं कि जया जी कुछ बिफर गई हैं।”
उन्होंने आगे कहा, “जया बच्चन जैसी अदाकारा, जिनकी परफॉर्मेंस और फिल्में हमेशा सराही गई हैं, उन्हें देश ने हमेशा प्यार दिया। लेकिन अब लगता है कि कुछ राजनीतिक कारणों से वे ऐसे बयान दे रही हैं, जो समझ से परे हैं। उनका आर्गुमेंट कई बार मुझे समझ नहीं आता।”
वायरल वीडियो का मामलाबता दे, हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें जया बच्चन कांस्टीट्यूशन क्लब के बाहर एक शख्स के साथ सेल्फी लेने के प्रयास पर भड़कीं और उसे धक्का देती दिखाई दे रही थी। इस व्यवहार के कारण उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया और चर्चा का केंद्र बना दिया गया।