Expectations Vs. Reality : बिकिनी टॉप पहन जूस निकालती नजर आईं जाह्नवी कपूर, Video वायरल

दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। जाह्नवी फैंस को खुद के बारे में लगातार अपडेट कराती रहती हैं। जाह्नवी आए दिन फोटो और वीडियो अपलोड करती हैं। अब उन्होंने इंस्टाग्राम पर दो वीडियो शेयर किए हैं। इनमें उन्हें ऑरेंज जूस निकालते हुए देखा जा सकता है। उन्होंने इन वीडियो में ट्विस्ट डालते हुए साझा किया है।

जाह्नवी काफी ग्लैमरस नजर आ रही हैं। अपने इस वीडियो को जाह्नवी ने एक्सपेक्टेशन वर्सेज रियलिटी कैप्शन दिया है, जिसमें साफ पता चलता है कि पहली स्लाइड एक्सपेक्टेशन है तो वहीं दूसरी स्लाइड रियलिटी। सेलेब्स और फैंस ने जाह्नवी के इस वीडियो पर प्यारी-प्यारी रिएक्शंस दी हैं। यह वीडियो वायरल हो गया है।

दीदी इतना ही मिलेगा आज : जाह्नवी

पहले वीडियो में जाह्नवी को चमकीली बिकिनी टॉप पहने देखा जा सकता है और वे जूस निकालने की कोशिश कर रही हैं। दूसरे वीडियो में जाह्नवी कैजुअल ड्रेस में नजर आ रही हैं और वे फिर से जूस निकालने का प्रयास कर रही हैं। ग्लास थोड़ा सा भरा है। इस पर जाह्नवी ने कमेंट करते हुए लिखा है कि दीदी इतना ही मिलेगा आज। यह वीडियो जाह्नवी के होटल रूम का लग रहा है। जाह्नवी ने पिछले दिनों वैनिटी वैन से वर्कआउट का वीडियो शेयर किया था। इसमें उन्होंने जिम के कपड़े पहन रखे थे। उनके टीम के कई मेंबर भी वैनिटी वैन में एक्सरसाइज करते नजर आए। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा था कि मिड शूट वर्कआउट। जाह्नवी हाल ही में कजिन सिस्टर अनिल कपूर की बेटी रिया की शादी की पार्टी में नजर आई थीं।

अब इन फिल्मों में नजर आएंगी जाह्नवी

आपको बता दें कि जाह्नवी ने फिल्म धड़क से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसमें उनके अलावा शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर की भी अहम भूमिका थी। यह फिल्म रिलीज होने से पहले जाह्नवी की मां का निधन हो गया था। जाह्नवी जल्द ही धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बन रही दोस्ताना 2 में नजर आएंगी। इसमें पहले कार्तिक आर्यन की अहम भूमिका थी। हालांकि बाद में किन्हीं कारणों से उन्होंने फिल्म छोड़ दी। जाह्नवी के पास गुड लक जेरी और एक मलयालम मूवी 'मिली' भी है।