जाह्नवी कपूर ने खरीद लिया 65 करोड़ का बंगला, लोग बोले - छोटे से करियर में इतना पैसा कहा से आया

बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने नया घर खरीद लिया है। जाह्नवी ने यह घर मुंबई के पॉश इलाके बांद्रा में खरीदा है। इस घर की कीमत 65 करोड़ रुपये बताई जा रही है। 8,669 स्क्वायर फीट एरिया का ये घर है जिसके लिए जाह्नवी ने 12 अक्टूबर को ही रजिस्टर करवाया।

अब तक मिली जानकारी के अनुसार यह घर लग्जुरियस बंगला बांद्रा वेस्ट पाली हिल के Kubelisque अपार्टमेंट में है। ये काफी पॉश इलाका है जिसके शानदार अपार्टमेंट में 65 करोड़ का घर होना वाकई बड़ी बात है। बताया जा रहा है कि जाह्नवी कपूर ने इसके लिए भारी स्टाम्प ड्यूटी भी चुकाई है। लगभग 4 करोड़ की स्टाम्प ड्यूटी भी इसके लिए जाह्नवी ने दी है।

वहीं जैसे ही ये खबर आई तो सोशल मीडिया पर यूजर्स भी खूब कमेंट कर रहे हैं। दरअसल, लोग इस बात से हैरान है कि छोटे से करियर में भला जाह्नवी के पास इतना पैसा कहां से आया कि उन्होंने 65 करोड़ का बंगला खरीद लिया।

वैसे हम आपको बता दें कि जुलाई महीने में ही जाह्नवी कपूर ने अपना जुहू वाला घर एक्टर राजकुमार राव को बेचा था वो भी 44 करोड़ में। ऐसे में जाहिर है वहीं रकम उन्होंने इस नए घर को लेने में इनवेस्ट की होगी।