एक्ट्रेस रकुलप्रीत सिंह और एक्टर व फिल्मेकर जैकी भगनानी की जोड़ी पिछले काफी समय से आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। इन दिनों उनकी शादी को लेकर खूब खबरें चल रही हैं। रिपोर्टों के अनुसार वे इस साल फरवरी में विवाह बंधन में बंध जाएंगे। उन्होंने शादी के लिए गोवा को चुना है। इस बीच कपल भगवान श्रीराम के दर्शन करने पहुंचे। यह फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। जानकारी के अनुसार कपल मुंबई में राम मंदिर प्रतिमूर्ति रथ का दौरा करने पहुंचे।
जैकी ने शुक्रवार (12 जनवरी) को खुद ये तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट की। इसमें वह रकुल के साथ भगवान के आगे हाथ जोड़ते दिख रहे हैं। जैकी ने फोटो शेयर कर लिखा, “राम मंदिर प्रतिमूर्ति रथ से मंत्रमुग्ध हो गए।” दूसरे वीडियो में दोनों भगवान की भक्ति में डूबे हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान रकुल ने ग्रीन कलर का सूट पहना हुआ था। जैकी ने ऑरेंज कुर्ता-पायजामा कैरी किया।
उल्लेखनीय है कि रकुल और जैकी ने साल 2021 में अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल कर दिया था। माना जा रहा है वे 22 फरवरी को सात फेरे लेंगे। इस मौके पर उनके परिवार वाले और खास दोस्तों के ही आने की संभावना है। वेडिंग वेन्यू में नो फोन पॉलिसी होगी। अभी तक शादी को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन इन दिनों हर सेलिब्रिटी की शादी में ऐसा ही देखने में आ रहा है।
राम चरण और उपासना को दिया आरएसएस के सुनील अंबेकर ने निमंत्रणइस समय पूरे देश में राममय माहौल है। हर ओर राम मंदिर की धूम मची हुई है। आम और खास सब पर श्रीराम का खुमार चढ़ रखा है। फिल्म इंडस्ट्री के बड़े-बड़े सितारों को 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए न्योता दिया जा रहा है। इस बीच, साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार माने जाने वाले एक्टर राम चरण को भी आमंत्रित किया गया है।
राम चरण और उनकी पत्नी उपासना कोनिडेला को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सुनील अंबेकर से एक विशेष निमंत्रण मिला है। अंबेकर निमंत्रण देने के लिए राम चरण के हैदराबाद स्थित घर गए थे। राम चरण और उनकी पत्नी की न्योता स्वीकारते तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसमें अंबेकर उन्हें आमंत्रित करते नजर आ रहे हैं।
इस दौरान राम चरण ने व्हाइट कलर की शर्ट और बिंज कलर की पेंट पहनी है। दूसरी ओर, उपासना लाइट येलो कलर के सलवार सूट में दिखीं। कपल बेहद खुश लग रहा है। बता दें कि समारोह में रजनीकांत, रणबीर कपूर आलिया भट्ट, आयुष्मान खुराना, कंगना रनौत, रणदीप हुड्डा, अजय देवगन, धनुष, जैकी श्रॉफ और टाइगर श्रॉफ जैसे कलाकार शामिल होंगे।