‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार

रवि तेजा स्टारर फिल्म ‘इरुमुडी’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छी कमाई कर रही है। फिल्म ने रिलीज के बाद नौवें दिन भी कारोबार बनाए रखा और वर्ल्डवाइड स्तर पर 150 करोड़ रुपये से अधिक का बिजनेस दर्ज किया। फिल्म की घरेलू कमाई भी 100 करोड़ रुपये के आंकड़े के करीब पहुंच चुकी है।

नौवें दिन ऐसा रहा फिल्म का प्रदर्शन


सैकनिल्क के मुताबिक, शनिवार को ‘इरुमुडी’ ने करीब 12.30 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इस दिन फिल्म को 2,733 शोज मिले और इसकी ऑक्यूपेंसी करीब 70 प्रतिशत रही। तेलुगू में फिल्म की कमाई 12.29 करोड़ रुपये रही, जबकि तमिल भाषा से करीब 1 लाख रुपये का कलेक्शन हुआ।

फिल्म का घरेलू नेट कलेक्शन अब 114.55 करोड़ रुपये बताया गया है। वहीं घरेलू ग्रॉस कलेक्शन करीब 133 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। ओवरसीज मार्केट में भी फिल्म ने कारोबार किया है। वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 152.50 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है।
पहले हफ्ते में कमाए 92 करोड़ से ज्यादा

‘इरुमुडी’ की कमाई शुरुआती दिनों में भी मजबूत रही। पहले दिन फिल्म ने 15.30 करोड़ रुपये कमाए और इसे 2,673 शोज मिले। दूसरे दिन कलेक्शन बढ़कर 16.20 करोड़ रुपये रहा, जबकि तीसरे दिन फिल्म ने 19 करोड़ रुपये का कारोबार किया।

इसके बाद चौथे दिन 12.35 करोड़, पांचवें दिन 12.20 करोड़ और छठे दिन 10.20 करोड़ रुपये की कमाई हुई। सातवें दिन फिल्म ने 6.90 करोड़ रुपये जोड़े। इस तरह पहले सप्ताह में फिल्म का नेट कलेक्शन 92.15 करोड़ रुपये रहा।

आठवें दिन भी फिल्म ने अपनी पकड़ बनाए रखी और 10.10 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। इसके बाद नौवें दिन 12.30 करोड़ रुपये की कमाई ने फिल्म के कुल कलेक्शन को और मजबूत किया।

शिव निर्वाणा ने किया है निर्देशन


‘इरुमुडी’ का निर्देशन शिव निर्वाणा ने किया है। फिल्म में रवि तेजा मुख्य भूमिका में हैं। उनके साथ प्रिया भवानी शंकर, बेबी नक्षत्रा, साई कुमार, अजय घोष, स्वाशिका विजय और रमेश इंदिरा भी अभिनय का हिस्सा हैं।

फिल्म की सिनेमैटोग्राफी विष्णु शर्मा ने की है, जबकि एडिटिंग की जिम्मेदारी प्रवीण पूडी ने संभाली है। नवीन यरनेनी और वाई रवि शंकर फिल्म के निर्माता हैं।