IIFA Awards 2024 : बॉबी और तान्या का लिपलॉक वीडियो हुआ वायरल, हनी ने इनके साथ रिलेशनशिप किया कंफर्म

एक्टर बॉबी देओल शनिवार (28 सितंबर) रात अबू धाबी में इंटरनेशनल इंडियन फिल्म अवॉर्ड्स (IIFA 2024) में छा गए। उन्हें ‘एनिमल’ के लिए बेस्ट परफॉर्मेंस इन नेगेटिव रोल के लिए अवार्ड मिला। वहां से बॉबी (55) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें जैसे ही अवार्ड के लिए बॉबी के नाम का ऐलान होता है वे खुशी से फूले नहीं समाते। बॉबी खुद का नाम सुनकर भावुक हो जाते हैं और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़ते हैं। उनके बगल में मौजूद पत्नी तान्या भी बॉबी की इस उपलब्धि से अभिभूत दिखीं।

बॉबी को इमोशनल होते देख तान्या उन्हें संभालते हुए प्यार से उनके गाल पर किस करती हैं। पत्नी के किस करने पर बॉबी भी तान्या संग लिपलॉक करते हैं और उसके बाद अवार्ड लेने के लिए जाते हैं। जैसे ही बॉबी स्टेज पर पहुंचते हैं तो वहां मौजूद सेलेब्स उन्हें जबरदस्त तरीके से चीयर करते हैं।

बॉबी ने मंच से ऑडियंस को संबोधित करते हुए कहा कि आप सबका बहुत-बहुत शुक्रिया। आपकी आवाज से मैं महसूस कर सकता हूं कि आप मेरी इस जीत पर क्या महसूस कर रहे हैं। इसके बाद स्टेज पर मौजूद विक्की कौशल ने बॉबी से एनिमल के लोकप्रिय गाने 'जमाल कुडू' का हुक स्टेप रीक्रिएट करने का आग्रह किया। तब बॉबी ने सिर पर ग्लास रखकर डांस कर सबका दिल जीत लिया।

हनी सिंह और एक्ट्रेस हीरा सोहल ने पैपराजी को दिए जमकर पोज

मशहूर सिंगर व रैपर हनी सिंह (41) ने कुछ समय पहले सालों बाद एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कमबैक किया है, जिससे वे काफी सुर्खियों में रहे। हनी फिलहाल IIFA अवॉर्ड्स के लिए अबू धाबी में हैं। वे एक स्पेशल लेडी के साथ दिखे। अवार्ड सेरेमनी से हनी का एक वीडियो सामने आया है। वे ग्रीन कार्पेट पर एक्ट्रेस हीरा सोहल के साथ पोज देते नजर आए। हनी पिंक कलर के टक्सीडो सूट में नजर आए। हीरा भी ग्रीन कलर के आउटफिट में बला की खूबसूरत लग रही थीं।

दोनों ने साथ में पैपराजी को जमकर पोज दिए। हनी अपनी लेडी लव का हाथ थामे हुए थे। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ऐसा लग रहा है कि हनी ने अपने रिश्ते पर ऑफिशियल मुहर लगा दी है। इस प्रेजेंस के दौरान दोनों के चेहरे पर मुस्कान थी और जब पैप्स ने उनकी खिंचाई की तो हनी भी हंसते हुए दिखे। पैपराजी ने जब हनी को चिढ़ाया और उनका मजाक उड़ाया तो हीरा शरमाती हुई दिखाई दीं। बाद में दोनों वहां से चले गए।

गौरतलब है कि हनी कथित तौर पर पिछले कुछ समय से हीरा को डेट कर रहे हैं। हनी की शादी पहले शालिनी तलवार से हुई थी, लेकिन शादी के 11 साल बाद उनका 2022 में तलाक हो गया। इसके बाद हनी ने एक्ट्रेस टीना थडानी को डेट किया, लेकिन वह रिश्ता भी ज्यादा दिन नहीं चला। पिछले साल उनका ब्रेकअप हो गया।