IIFA 2025: जयपुर में लगा सितारों का मेला, 2 दिन तक गुलजार रहेगा शहर, नजर आएंगी खूबसूरतियाँ

पिंकसिटी जयपुर में इस समय बॉलीवुड के सबसे बड़े सितारों का जमावड़ा लगा हुआ है। IIFA (इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी) अवार्ड्स 2025 का आयोजन जयपुर में होने वाला है , जहां फिल्म इंडस्ट्री के प्रमुख कलाकार, निर्देशक और प्रोड्यूसर एक साथ एक मंच पर नजर आ रहे हैं। इस मौके पर बॉलीवुड के कई मशहूर सितारे जैसे शाहिद कपूर, रेखा, नोरा फतेही, निमरत कौर, करिश्मा तन्ना समेत अन्य कई सितारे शिरकत करने पहुंचे।

अभिनेता विजय वर्मा, अपारशक्ति खुराना और अभिषेक बनर्जी जयपुर पहुंच चुके थे। सुपरस्टार शाहरुख खान के शुक्रवार को पहुंचने की उम्मीद है और वे तीन दिन तक यहां रहेंगे।आईफा अवार्ड्स का ग्रैंड फिनाले 9 मार्च को होगा, जहां भारतीय सिनेमा के सर्वश्रेष्ठ कार्यों और कलाकारों को प्रतिष्ठित आईफा ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा।

हालांकि आईफा पुरस्कार समारोह पारंपरिक रूप से अंतरराष्ट्रीय स्थानों पर आयोजित किए जाते रहे हैं, लेकिन इस वर्ष यह समारोह भारत में ही आयोजित किया जा रहा है, जिसकी शुरुआत सांस्कृतिक रूप से समृद्ध और खूबसूरत शहर जयपुर से हो रही है।

यह तीन दिवसीय समारोह कई यादगार कार्यक्रमों, प्रदर्शनों और बॉलीवुड की कुछ महानतम उपलब्धियों को सम्मान देने से भरपूर होगा।

2 दिनों तक चलेगा अवॉर्ड समारोह

भारतीय फिल्मों का सबसे पॉपुलर और प्रिस्टीजियस अवॉर्ड समारोह IIFA अवॉर्ड्स 2025 जयपुर में आयोजित किया जा रहा है। शनिवार और रविवार को यहां कार्यक्रम आयोजित किया जाना है। इसकी तैयारियां जोरों पर हैं। यहां प्रदर्शन करने वाले फिल्मी सितारों का पहुंचना शुरू हो गया है। साथ ही यहां रिहर्सल्स का दौर भी लगातार जारी है। माधुरी दीक्षित ने जयपुर पहुंचते ही कहा, 'आईफा अवॉर्ड्स मेरे दिल के काफी करीब रहा है। इसके साथ मेरा पुराना नाता है। मेरे लिए ये गर्व की बात है कि मैं इस ईवेंट में शामिल हो रही हूं। अब इस साल ये अवॉर्ड जयपुर में हो रहा है जिसको लेकर मैं और भी उत्साहित हूं।' वहीं एक्ट्रेस नुसरत भरूचा ने कहा, 'मैं आईफा को लेकर बेहद उत्साहित हूं। जयपुर ने इस बात को और भी खास बना दिया है। मैं यहां 4 दिन रहूंगी और इस दौरान राजस्थान को भी एक्सप्लोर करने का मौका मिलेगा।'

25 साल का हुआ आईफा अवॉर्ड्स

बता दें कि भारतीय सिनेमा के इस प्रीस्टीजियस अवॉर्ड की शुरुआत साल 2000 में लंदन में हुई थी। इसके बाद से हर साल इस अवॉर्ड को होस्ट किया जाता है। अमिताभ बच्चन इस अवॉर्ड के ब्रांड एंबेसडर हैं। ये अवॉर्ड साउथ एशियन फिल्मी दुनिया का एक महत्वपूर्ण अवॉर्ड है। इस अवॉर्ड को भारतीय फिल्में को प्रमोट करने के लिए शुरू किया गया था। अब इस साल ये अवॉर्ड 25 साल पूरे कर लेगा। 8 और 9 मार्च को इस अवॉर्ड समारोह को आयोजित किया जाना है।