हिना खान की पोस्ट ने सोशल मीडिया पर मचाई खलबली, इंस्टाग्राम पर चर्चा

37 साल की फेमस एक्ट्रेस हिना खान स्टेज 3 कैंसर से जूझ रही हैं। वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। यहां वो खुद से जुड़ी अपडेट शेयर करती रहती हैं। इस बार भी उन्होंने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।

इन्हें देखने के बाद हिना खान के फैंस के बीच सोशल मीडिया पर खलबली मच गई है। लोग उनके लिए दुआएं मांगने लगे। उनकी ये पोस्ट अब इंस्टाग्राम पर चर्चा का विषय बन गई है।

टीवी की पापुलर एक्ट्रेस हिना खान ने पिछले साल कैंसर से ग्रस्त होने की खबर फैंस के साथ साझा की थी। इसके बाद उनका इलाज चला और उन्हें काफी तकलीफ भी हुई। एक्ट्रेस ने अपनी कैंसर जर्नी लोगों के साथ शेयर की। वो पोस्ट और वीडियोज के जरिये इंस्टा पर सारी बातें फैंस को बताती थीं।

इस बार एक्ट्रेस ने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की हैं। इसके कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा-कुछ भी उस प्रकाश को मंद नहीं कर सकता, जो भीतर से चमकता है। जैसे ही अभिनेत्री ने ये तस्वीरें शेयर की लोग इस पर खूब कमेंट और लाइक करने लगे।

लोग कमेंट कर उनकी सलामती की दुआ मांगने लगे। एक ने लिखा-अल्लाह आपको सलामत रखे। बहुत से फैंस कमेंट करके उनकी खूबसूरती की तारीफ भी कर रहे हैं। कई लोगों ने उनको लाल दिल वाली इमोजी सेंड की हैं।
इन तस्वीरों में हिना खान का लुक देखने लायक है। उनका ब्लैक और व्हाइट आउटफिट इसे और भी शानदार बना रहा है। उनका नया हेयरकट भी उन्हें सूट कर रहा है। वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में वो वेब शो ‘गृह लक्ष्मी’ में नजर आईं। इसके अलावा कई विज्ञापन आदि की शूटिंग में भी बिजी रहती हैं।