हिना खान इन दिनों रियलिटी शो पति-पत्नी और पंगा में दिखाई दे रही हैं, जिसमें उनके साथ उनके पति रॉकी जैसवाल भी हैं। हाल ही में शो का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें हिना की सास दिखाई देती हैं और हिना के बारे में कुछ ऐसा कहती हैं जिसे सुनकर ना सिर्फ हिना बल्कि बाकी कंटेस्टेंट्स और दर्शक भी चौंक जाते हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है और लोगों के रिएक्शन भी काफी मज़ेदार आ रहे हैं।
हिना की सास का खुलासावीडियो में हिना की सास कहती हैं, मैं पूरे दिन घर में तरह-तरह का खाना बनाती हूं। यह खाने की टेबल पर बैठी रहती है, लेकिन खाने के बारे में कोई जानकारी नहीं है। किसी मसाले की पहचान नहीं है, किचन से इसका कोई लेना-देना नहीं, फिर भी खाना देखकर बता देती है इसमें यह ज्यादा है, इसमें वह कम है।
इस पर मुनव्वर कहते हैं कि इसका मतलब कुछ समझ में नहीं आता और नखरे बहुत हैं। हिना की सास भी कहती हैं, नखरे… बहुत हैं। हिना यह सुनकर हैरान रह जाती हैं।
सास का बड़ा बयानइसके बाद अवीका गौर पूछती हैं, आप सास हैं तो कोई पंगा लेगा? इस पर हिना की सास जवाब देती हैं, सास तो हूं, लेकिन घर पर इससे पंगा कौन लेगा। रॉकी भी अपनी मां की बात सुनकर हैरान हो जाते हैं। हिना भी चौंककर दूसरी तरफ देखने लगती हैं। वहीं बाकी कंटेस्टेंट्स अपनी हंसी नहीं रोक पाते।
हिना का रिएक्शनइस वीडियो पर हिना ने भी प्रतिक्रिया दी, मेरी सासू मां सैसी हैं। अब सास किसकी है भाई।
लोगों के मज़ेदार रिएक्शनवीडियो को देखकर फैंस भी मजे ले रहे हैं। एक यूज़र ने लिखा, लेरिन विकी की मम्मी को कोई नहीं हरा सकता। वहीं, एक ने लिखा, विकी की मम्मी की कॉम्पटीशन आ गई है। और एक ने लिखा, हिना खान की पोल खुल गई।