टीवी इंडस्ट्री की चर्चित जोड़ी हिना खान और रॉकी जायसवाल अक्सर सुर्खियों में रहती है। दोनों इन दिनों अपने प्रोजेक्ट पति, पत्नी और पंगा को लेकर चर्चा बटोर रहे हैं। हिना जहां अपनी मेहनत और संघर्ष के बाद शोबिज़ की टॉप अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं, वहीं रॉकी उनके मजबूत सहारे और लाइफ पार्टनर के रूप में हमेशा उनके साथ खड़े नजर आते हैं।
हालांकि, सोशल मीडिया पर कई बार रॉकी को ट्रोलर्स का सामना करना पड़ा है। आरोप लगाया गया कि वह हिना की लोकप्रियता और उनकी कमाई का फायदा उठा रहे हैं। इस मुद्दे पर पहली बार रॉकी ने खुलकर अपनी चुप्पी तोड़ी है और ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है।
बचपन में भाई खोने से मिली सीखहाल ही में दिए एक इंटरव्यू में रॉकी ने अपनी निजी जिंदगी और बचपन की कठिनाइयों का ज़िक्र किया। उन्होंने बताया कि जब वह मात्र 8-9 साल के थे, तब उन्होंने अपने बड़े भाई को खो दिया था। इस घटना ने उन्हें जीवन की नाजुकता और पैसों की अहमियत बहुत गहराई से सिखाई।
उन्होंने कहा, लोग अक्सर कहते हैं कि मैंने हिना की पोज़िशन, स्टेटस और पैसों की वजह से सबकुछ पाया है। लेकिन ये सोच आखिर आती कहां से है? ये उन्हीं लोगों की आकांक्षाओं से जन्म लेती है जो हासिल करना चाहते हैं वही जो मैंने जीवन में पाया है।
मैं जानता हूँ हिना जितना नहीं कमातारॉकी ने साफ शब्दों में माना कि उनकी कमाई हिना खान की तुलना में कम है। उन्होंने कहा, सच कहूँ तो मेरी इनकम हिना जितनी नहीं है। हिना अपनी मेहनत से स्टार बनी हैं। क्या मुझे उनके स्टारडम से फायदा मिलता है? हाँ, बिल्कुल! लेकिन क्या हमारी रिश्तेदारी इसी वजह से है? बिल्कुल नहीं।
रॉकी की साफगोई – मुझे कोई असुरक्षा नहीं हैरॉकी ने आगे कहा कि उन्हें इस बात से कोई परेशानी नहीं कि लोग हिना को ज़्यादा ध्यान देते हैं। अगर मैं हिना के साथ कहीं जाऊं तो निश्चित ही लोग उन्हें ज्यादा तवज्जो देंगे। यह बात मुझे चुभती नहीं। मैं क्यों असुरक्षित महसूस करूँ? मैं उनसे उनके व्यक्तित्व और उनके साथ बिताए अच्छे समय के लिए प्यार करता हूँ, न कि उनके स्टारडम की वजह से, रॉकी ने बड़ी बेबाकी से कहा।
रिश्ते की असली मजबूतीरॉकी का मानना है कि किसी भी रिश्ते की नींव भरोसे और आपसी समझ पर टिकी होती है, न कि केवल नाम या शोहरत पर। उन्होंने कहा, मेरे लिए सबसे अहम बात यह है कि हम एक-दूसरे के साथ अच्छा वक्त बिताएं। हमारी बॉन्डिंग ही हमारी असली ताकत है।