स्वस्थ रहना है तो पिए इस बर्तन मे पानी

तांबा पांच धातुओं के बर्तन मे से एक है। जिसमे खाना खाने के साथ साथ पानी पिने के भी कई फायदे है। इस बात को विज्ञानं भी मान चूका है। तांबे के बर्तन पानी पिने से कई बीमरियों आसानी से खत्म हो जाती है। इसके पानी के सेवन से शरीर के विषैले पदार्थ निकल जाते है। कई लोगो की आदत होती है की कितने ही बीमार हो लेंगे पर दवाई ही खाएंगे, लेकिन इन सबसे आराम नहीं मिल पाने पर भी वह परेशान ही रहते है। तो ऐसे मे जब वह ताम्बे के बर्तन मे पानी पिएंगे तो उनकी बड़ी से बड़ी बीमारी दूर हो जाती है। ताम्बे के जग मे 8 घंटे से रखा हुआ पानी तो और भी लाभदायक होता है तो आइये जानते है इस बारे मे....

1. पेट के रोग मिटाने के लिए रात भर तांबे के बर्तन में रखे पानी को सुबह खाली पेट पीना चाहिए। तांबे में ऐसे तत्व मौजूद होते हैं जो नुकसानदायक बैक्टीरिया को खत्म करते हैं और पेट की सूजन मिटाते हैं। अल्सर, अपच और इंफेक्शन जैसी पेट की समस्याओं के लिए ये एक असरदार उपाय है।

2. बहुत उच्च मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट होने और कोशिका निर्माण की क्षमता की वजह से तांबा फ्री रेडिकल्स का सफाया करता है। साथ ही इससे तांबे की मदद से पुरानी कोशिकाओं की जगह नई कोशिकाएं ले लेती हैं।

3. तांबा दिल की बीमारी के जोखिम को कम कर सकता है।तांबे ब्लड प्रेशर और दिल की धड़कनों को नियंत्रित रखने में मदद करता है। साथ ही साथ, कोलेस्ट्रॉल कम करता है।

4. एक तंत्रिका कोशिका के दूसरे तंत्रिका कोशिका तक संदेश पहुंचाने का काम हमारा दिमाग करता है। ये तंत्रिका कोशिकाएं मायलिन नाम के आवरण से ढंकी हुई होती हैं। तांबा इस मायलिन आवरण के तैयार होने में मदद करता है।

5. तांबे वाला पानी पीलिया, हैजा आदि बीमारियों से सुरक्षा प्रदान करता है।तांबे के बर्तन में रात भर रखने के बाद इस्तेमाल करने से ज्यादा फायदा मिलता है।

6. नियमित रूप से तांबे के बर्तन में रखे पानी को पियें। इस पानी से आपके शरीर की चर्बी कम होती है।

7. तांबे के बर्तन में रखे पानी को पीने से आपके शरीर के तीनों दोष वात, कफ़ व पित्त दूर हो जाते हैं