सर्बियाई मॉडल व एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक का पिछले साल पति भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या से तलाक हो गया था। कपल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर जानकारी दी थी की वे सहमति से अलग हो रहे हैं। हालांकि उनके इस फैसले से पहले ही ऐसी कई बातें हुई थीं, जिनसे लग गया था कि उनके रिश्ते में कुछ गड़बड़ है। नताशा ने हार्दिक के साथ की फोटो और वीडियो हटा दिए थे। इसके अलावा पिछले साल 29 जून को भारतीय क्रिकेट टीम के टी20 विश्व कप जीतने के बावजूद नताशा ने सार्वजनिक तौर पर हार्दिक को बधाई नहीं दी थी।
बहरहाल दोनों अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं और अपने करिअर पर फोकस कर रहे हैं। नताशा जहां अपने प्रोजेक्ट्स में बिजी हो गई हैं, वहीं हार्दिक अब चैंपियंस ट्रॉफी में खेलते नजर आएंगे। इस बीच वेलेंटाइन डे से ठीक एक दिन पहले गुरुवार (13 फरवरी) को नताशा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर की। नताशा ने लिखा, “तुम खोए नहीं हो, तुम बस अपने जीवन के एक असुविधाजनक चरण में हो जहां तुम्हारा पुराना स्व चला गया है लेकिन तुम्हारा नया स्व अभी तक पूरी तरह से पैदा नहीं हुआ है। तुम परिवर्तन के बीच में हो।” इस नोट को पढ़कर फैंस सोचने पर मजबूर हो गए हैं।
वे अनुमान लगा रहे हैं कि शायद नताशा, हार्दिक के साथ अपने रिश्ते को लेकर हाल ए दिल बयां कर रही हैं। ऐसा भी लग रहा है कि वह हार्दिक के बगैर जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए संघर्ष कर रही हैं। बता दें हार्दिक और नताशा की साल 2020 में शादी हुई थी। साल 2023 में उन्होंने दोबारा उदयपुर में शादी की थी। शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छा गई थीं। उनके एक बेटा अगस्त्य हैं। वे बेटे की परवरिश के मामले में अभी भी एक हैं। अलग होने के बाद दोनों का ही नाम अलग-अलग हस्तियों से जोड़ा गया है, लेकिन अभी तक किसी ने भी रिलेशनशिप पर मुहर नहीं लगाई है।
बी प्राक के बाद उर्वशी रौतेला ने भी बनाई रणवीर इलाहाबादिया से दूरीमशहूर यूट्यूबर रणबीर इलाहाबादिया को पैरेंट्स को लेकर की गई भद्दी टिप्पणी की भारी कीमत चुकानी पड़ रही है। हर कोई उनसे किनारा कर उनका बायकॉट करने में लगा है। सिंगर बी प्राक के बाद अब एक और सेलेब ने रणवीर के पॉडकास्ट में जाने से मना कर दिया है। एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने रणवीर से दूरी बनाने का फैसला लिया है।
न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक उर्वशी 1-2 दिन में रणवीर के साथ पॉडकास्ट शूट करने वाली थीं, लेकिन चल रहे विवाद को देखते हुए उन्होंने पहले से शेड्यूल किए गए इस एपिसोड को कैंसिल कर दिया है। इतना ही नहीं ये भी कहा जा रहा है कि उर्वशी ने रणवीर को इंस्टाग्राम पर भी अनफॉलो कर दिया है। हालांकि अभी तक उर्वशी की ओर से कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट सामने नहीं आया है।
उर्वशी हाल ही में साउथ इंडियन स्टार नंदमुरी बालकृष्ण के साथ ‘डाकू महाराज’ मूवी में नजर आई थीं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई। बता दें रणबीर ने समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ में एक कंटेस्टेंट से अभद्र सवाल पूछा था जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर उनकी जबरदस्त आलोचना हो रही है। लोग उन्हें इंस्टाग्राफ पर अनफॉलो कर रहे हैं। वहीं सेलेब्स उनके पॉडकास्ट में जाने से बच रहे हैं।