Happy Birth Day 2 Stars : अनुष्का ने ऐसे किया विराट को विश, सुनील शेट्टी ने यूं लुटाया अथिया पर प्यार

भारत के दाएं हाथ के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली आज रविवार (5 नवंबर) को अपना 35वां जन्मदिन मना रहे हैं। विराट के जन्मदिन पर एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने खास अंदाज में प्यार लुटाया है। अनुष्का ने एक खूबसूरत कैप्शन भी लिखा, जिसमें विराट की उपलब्धियों का जश्न मनाया गया और उनके प्रति गहरा प्यार दिखाया गया। अनुष्का ने अपने इंस्टाग्राम पर विराट को बर्थडे की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

अनुष्का ने विराट के टी20 इंटरनेशनल करिअर की ‘जीरोथ’ डिलीवरी पर खुलकर बात की। इस जानकारी के साथ विराट की ट्रेनिंग जर्सी में एक फोटो भी थी। आखिरी फोटो में कपल की एक आकर्षक सेल्फी थी, जिसमें विराट काफी मुस्कुरा रहे थे और अनुष्का पाउट बनाती दिख रही थीं। अनुष्का ने कैप्शन में लिखा,“वह अपने जीवन में हर भूमिका में सचमुच असाधारण हैं! लेकिन किसी तरह वह अपनी शानदार टोपी में और पंख जोड़ना जारी रखता है।

मैं तुमसे इस जीवन में और उसके परे और अनंत काल तक प्यार करती हूं, हर आकार, स्वरूप में, चाहे कुछ भी हो @virat.kohli।” जवाब में विराट ने चेहरे पर हाथ रखने वाली इमोजी, लाल दिल और नाचने वाली इमोजी के साथ अपनी भावनाएं जताई। बता दें कि आज विश्व कप में भारत का सामना दक्षिण अफ्रीका से है। फैंस विराट से बड़ी पारी की उम्मीद कर रहे हैं।

सुनील शेट्टी ने शेयर की बिटिया अथिया की शादी की फोटो

एक्ट्रेस अथिया शेट्टी आज रविवार (5 नवंबर) को अपना जन्मदिन मना रही हैं। एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी अथिया 31 साल की हो गई हैं। सुनील ने उन्हें बड़े ही प्यारभरे अंदाज में विश किया है। सुनील ने इंस्टाग्राम पर अथिया की शादी की एक अनसीन फोटो शेयर की है। अथिया के चेहरे पर हल्दी लगी हुई है और सुनील उन्हें गाल पर किस कर प्यार करते दिख रहे हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा- “हैप्पी बर्थडे मेरा बच्चा।”

जवाब में अथिया ने भी कमेंट कर अपने पापा पर प्यार लुटाया है। अथिया ने कमेंट में लिखा-“लव यू पापा।” हाल ही में बाप-बेटी की जोड़ी को एक साथ देखा गया था। उन्होंने एक साथ जियो वर्ल्ड सेंटर की ओपनिंग सेरेमनी में रैंप वॉक किया था। भारतीय स्टार क्रिकेटर लोकेश राहुल के साथ शादी के बाद अथिया का यह पहला बर्थडे है। अथिया और राहुल की शादी इसी साल फरवरी में हुई थी। अथिया को अर्चना पुरन सिंह, दर्शन कुमार और विंदू दारा सिंह ने भी शुभकामनाएं दी हैं।