
एक्ट्रेस गौहर खान के फैंस के लिए खुशखबरी है। गौहर और जैद दरबार दूसरी बार पेरेंट्स बनने वाले हैं। कपल ने हाल ही में सोशल मीडिया हैंडल पर दूसरी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट कर उन्हें चाहने वालों का दिल खुश कर दिया। वे पहले से एक बेटे के माता-पिता हैं। कपल ने आज गुरुवार (10 अप्रैल) को इंस्टाग्राम पर एक रील वीडियो शेयर किया। इसमें गौहर और जैद एक गाने पर लिप सिंक करते हुए डांस कर रहे हैं। दोनों एक साथ पोज देते हैं और लास्ट में गौहर अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करती हैं। इस वीडियो के साथ गौहर ने कैप्शन में लिखा, “बिस्मिल्लाह!! आपकी दुआओं और प्यार की जरूरत है।
दुनिया में प्यार फैलाकर नाचने पर मजबूर कर दो। Gazababy 2 आ रहा है।” दोनों ने अपने नाम के शुरुआती अक्षरों Gaza से दूसरे बेबी का अनाउंसमेंट किया है। यह पोस्ट सामने आते ही फैंस और सेलेब्स उन पर ढेर सारा प्यार लुटा रहे हैं। एक्ट्रेस अनिता हसनंदानी, भारती सिंह, नकुल मेहता, युविका चौधरी, विशाल ददलानी, माही विज, काम्या पंजाबी समेत तमाम सितारों ने कपल को बधाई दी है।
गौरतलब है कि गौहर और जैद की शादी 25 दिसंबर 2020 को हुई थी। उनकी मुलाकात कोरोनाकाल के लॉकडाउन के दौरान हुई थी। गौहर ने 10 मई 2023 को अपने पहले बेटे जिहान को जन्म दिया था। गौहर ने सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 7’ का खिताब जीता था। जैद डांस कोरियोग्राफर हैं और नामी म्यूजिक कंपोजर इस्माइल दरबार के बेटे हैं।
जब सीमा कपूर प्रेग्नेंट थीं तो ओम पुरी किसी और को कर रहे थे डेटदिवंगत दिग्गज एक्टर ओम पुरी ने करिअर में 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। साल 2017 में उनका 66 साल की उम्र में हार्ट अटैक की वजह से निधन हो गया था। अब उनकी पहली पत्नी सीमा कूपर ने एक्टर को लेकर बड़ा खुलासा किया है। सिद्धार्थ कन्नन को यूट्यूब में दिए गए इंटरव्यू में सीमा ने उस वक्त को याद किया जब 'सिटी ऑफ जॉय' मूवी की शूटिंग चल रही थी। सीमा ने कहा कि वो वक्त मेरी जिंदगी का सबसे स्ट्रेसफुल समय था। विधु विनोद चोपड़ा की पहली वाइफ रेनू सलूजा मेरी बहुत अच्छी दोस्त हैं।
उन्हें उस अफेयर के बारे में पता है लेकिन मुझे ना तो उसने और ना ही सुधीर मिश्रा ने और बाकी लोगों ने ज्यादा कुछ नहीं बताया। उन्हें लगा कि वो शूट के बाद अपनी लाइफ में वापस लौट जाएंगे। मुझे अफेयर के बारे में बहुत बाद में पता चला। वो भी जब मैं दिल्ली आई तब। ओम पुरी ने मुझे बताया कि वो किसी और को डेट कर रहे हैं। मैं सब कुछ ठीक करना चाहती थी, क्योंकि मैं प्रेग्नेंट थी। उन्हें पता था कि मैं प्रेग्नेंट हूं, लेकिन इससे नंदिता असुरक्षित फील कर रही थीं। चीजें बहुत ज्यादा खराब हो गई थीं।
मेरा बेबी भी सर्वाइव नहीं कर सका। उस वक्त ओम पुरी ने सेक्रेटरी के जरिए 25000 रुपए भिजवाए थे, कम्पनसेशन के तौर पर लेकिन मैंने उस रकम को लेने से मना कर दिया था। बता दें ओम पुरी ने साल 1990 में सीमा के साथ शादी की थी लेकिन यह महज 8 महीने ही चली। इसके बाद ओम पुरी ने नंदिता पुरी के साथ दूसरी शादी की।