फिल्मफेयर अवार्ड्स 2025 : नॉमिनेशन में ‘लापता लेडीज’ ने मारी बाजी, देखें और कौन-कौन हैं पुरस्कारों की होड़ में

हाल ही राजधानी के विज्ञान भवन में नेशनल फिल्म अवार्ड्स का आयोजन हुआ। अब फिल्मफेयर अवार्ड्स 2025 के लिए नॉमिनेशंस की भी आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। हर साल की तरह फिल्मफेयर की ओर से बॉलीवुड में स्पेशल परफोरमेंस के लिए विभिन्न कैटेगरी में पुरस्कार दिए जाएंगे। इसमें साल 2024 में रिलीज हुई फिल्में चुनी गई हैं। आमिर खान के प्रोडक्शन तले बनी मूवी 'लापता लेडीज' और हॉरर-कॉमेडी 'स्त्री 2' नॉमिनेशन के मामले में सबसे आगे हैं। डायरेक्टर किरण राव की 'लापता लेडीज' को कुल 24 नामांकन मिले हैं और यह अव्वल है। फिल्म पिछले साल मार्च में रिलीज हुई थी। श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव अभिनीत 'स्त्री 2' को 14 नामांकन मिले हैं। इस मूवी को 15 अगस्त को सिनेमाघरों में उतारा गया था। 70वें हुंडई फिल्मफेयर अवार्ड्स 2025 का आयोजन गुजरात पर्यटन के साथ 11 अक्टूबर को अहमदाबाद के ईकेए एरिना में होगा।
जानें किस कैटेगरी में किसे मिला नामांकन

बेस्ट फिल्म : आर्टिकल 370, भूल भुलैया 3, किल, लापता लेडीज, स्त्री 2
बेस्ट डायरेक्टर :- आदित्य सुहास जंभाले (आर्टिकल 370), अमर कौशिक (स्त्री 2), अनीस बज्मी (भूल भुलैया 3), किरण राव (लापता लेडीज), निखिल नागेश भट्ट (किल)
बेस्ट फिल्म क्रिटिक्स अवार्ड : आई वॉन्ट टू टॉक (शूजीत सरकार), लापता लेडीज (किरण राव), मैदान (अमित रविंदरनाथ शर्मा), मैरी क्रिसमस (श्रीराम राघवन), द बकिंघम मर्डर्स (हंसल मेहता)
बेस्ट एक्टर इन लीडिंग रोल (मेल) : अभिषेक बच्चन (आई वॉन्ट टू टॉक), अजय देवगन (मैदान), अक्षय कुमार (सरफिरा), ऋतिक रोशन (फाइटर), कार्तिक आर्यन (चंदू चैंपियन), राजकुमार राव (स्त्री 2)
बेस्ट एक्टर इन लीडिंग रोल (फीमेल) : आलिया भट्ट (जिगरा), करीना कपूर खान (क्रू), कृति सेनन (तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया), श्रद्धा कपूर (स्त्री 2), तब्बू (क्रू), यामी गौतम (आर्टिकल 370)
बेस्ट एक्टर इन सपोर्टिंग रोल : पंकज त्रिपाठी (स्त्री 2), परेश रावल (सरफिरा), आर माधवन (शैतान), राघव जुयाल (किल), रवि किशन (लापता लेडीज)
बेस्ट एक्ट्रेस इन सपोर्टिंग रोल : अहिल्या बमरू (आई वॉन्ट टू टॉक), छाया कदम (लापता लेडीज), जानकी बोदीवाला (शैतान), माधुरी दीक्षित (भूल भुलैया 3), प्रियामणि (आर्टिकल 370)
बेस्ट म्यूजिक एल्बम : बैड न्यूज (प्रेम और हरदीप, रोचक कोहली, विशाल मिश्रा, लिजो जॉर्ज- डीजे चेतस, करण औजला और अभिजीत श्रीवास्तव), भूल भुलैया 3 (प्रीतम), लापता लेडीज (राम संपत), मैदान (एआर रहमान), स्त्री 2 (सचिन-जिगर), तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया (तनिष्क बागची, सचिन-जिगर, मित्राज)
बेस्ट लिरिक्स : कौसर मुनीर (सरफिरा - चंदू चैंपियन), प्रशांत पांडे (सजनी - लापता लेडीज), सिद्धांत कौशल (निकट - किल), स्वानंद किरकिरे (धीमे धीमे - लापता लेडीज), वरुण ग्रोवर (रात अकेली थी - मेरी क्रिसमस)
बेस्ट प्लेबैक सिंगर (मेल) : अरिजीत सिंह (सजनी - लापता लेडीज), जावेद अली (मिर्जा - मैदान), करण औजला (तौबा तौबा - बैड न्यूज), पवन सिंह (आई नई - स्त्री 2), सोनू निगम (मेरे ढोलना - भूल भुलैया 3)
बेस्ट प्लेबैक सिंगर (फीमेल) :- अनुमिता नदेसन (तेनु संग रखना - जिगरा), मधुबंती बागची (आज की रात - स्त्री 2), रेखा भारद्वाज (निकट - किल), शिल्पा राव (इश्क जैसा कुछ - फाइटर), श्रेया घोषाल (धीमे धीमे - लापता लेडीज)