जानिए विवाह समारोह में डांस करने की क्या फीस लेंगे आपके पसंदीदा कलाकार

बॉलीवुड में कई ऐसे स्टार्स है जिन्होंने अपने डांस से धूम मचाई हुई है। बॉलीवुड के कई अवार्ड प्रोगार्म में ये अपने डांस से सभी का मन जीत लेते है, जिसकी ये अच्छी फ़ीस लेते है, लेकिन यही स्टार्स अगर बाहर डांस करते है तो यह उससे भी कई अधिक मोटी फ़ीस वसूलते है। जब कोई इन्हें किसी शादी में डांस करने के लिए बुलाता है, तो यह लोग उनसे बहुत ही मोटी फ़ीस वसुल करते है और ले भी क्यों ना इन्होने अपने आपको इस लायक बनाने में बहुत मेहनत और समय जो लगाया है। आइये इन्ही स्टार्स में से कुछ के बारे में हम आपको आज यहाँ बतायेंगे। तो डालते है एक नजर इन स्टार्स पर.........

# सोनाक्षी सिन्हा

सोनाक्षी सिन्हा का फेमस गाना "पार्टी अल नाईट" जिसे देखना हर कोई चाहता है और ऐसे में जब भी वह इस गाने पर किसी शादी में डांस करती है तो अपने डांस के लिए एक ही बार में 25 लाख रूपए ले लेती है।

# सनी लियोनी

सनी अपने आइटम डांस नंबर के लिए जानी जाती है। अपने हर गाने से वह हिट हुई है लेकिन इनका सबसे अच्छा गाना है "लैला में लैला"। इस गाने पर जब भी किसी शादी में डांस करती है तो उनके फ़ीस होती है 25 लाख रूपए।

# मलाईका अरोड़ा खान

मलाइका भी अपने आइटम डांस सोंग के लिए जानी जाती है। इनका बेस्ट गाना है मुन्नी बदनाम हुई। इस गाने पर जब भी वह बाहर डांस करती है तो उनकी फ़ीस 25 से शुरू होती है।

# कैटरिना कैफ

कैटरिना किसी भी शादी में डांस करने के 1 करोड़ रूपए लेती है। 1 करोड़ से तो इनकी फ़ीस शुरू होती है।

# रणबीर कपूर

रणबीर वेसे तो चार्मिंग हीरो है जिनकी हर अद्कारी सभी का मन जित लेती है, इसीलिए यह जब भी शादी या पार्टी में डांस करते है उसके यह 2 करोड़ रूपए लेते है जो इनकी शुरूआती फ़ीस है।

# रणवीर सिंह

अपने फ्लर्टी अंदाज़ से अपनी अलग ही छवि बनाने वाले रणबीर भी अपने डांस की मोटी फ़ीस वसूलते है। इनकी भी फ़ीस 1 करोड़ से शुरू होती है। वह भी सिर्फ एक दिन की है।

# सलमान खान

सलमान का डांस और उनकी एक्टिंग के करोडो फेन है। इनका हर अंदाज़ में डांस सभी को अच्छा लगता है। इनका गाना " तेरे मस्त मस्त दो नैन" सभी को पसंद है। सलमान अपने डांस के लिए एक ही बार में 2 करोड़ रूपए की फ़ीस लेते है।

# ऋतिक रोशन

अपने हर डांस में जान डाल देने वाले ऋतिक का गाना "एक पल का जीना" आज भी लोगो में काफी प्रचलित्त और आज भी लोग इस गाने पर डांस करते है लेकिन ऋतिक से इसी गाने पर अपने विवाह समारोह में डांस करवाने के लिए 2.5 करोड़ देने पड़ते है जो की इनकी एक बार की फ़ीस है।

# प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड मूवी से लेकर हॉलीवुड मूवी तक अपना जलवा दिखाने वाली प्रियंका सभी को अपने डांस से भी परिचित करवा चुकी है। अपने डांस के लिए यह एक बार में ही 2.5 करोड़ रूपए ले लेती है।

# अक्षय कुमार

अक्षय किसी भी किरदार को निभाए यह सभी में छा जाते है। इनकी अदाकरी का हर कोई दीवाना है। जब भी विवाह समारोह में डांस करते है तो उसके लिए एक मोटी सी रकम वसूलते है। इनकी फ़ीस 2.5 करोड़ से शुरू होती है।