फरहान अख्तर एक फिल्ममेकर और एक्टर के रूप में बॉलीवुड में खुद को स्थापित कर चुके हैं। फैंस उनकी फिल्मों का इंतजार करते हैं क्योंकि वे लीक से हटकर होती हैं। उन्होंने अब तक जो भी फिल्में बनाई हैं वे सबका ध्यान खींचने में सफल रही हैं। फरहान ने साल 2021 में फिल्म 'जी ले जरा' का ऐलान किया था। तब फैंस में यह उम्मीद जगी थी कि उन्हें जल्द ही यह मूवी देखने को मिल जाएगी। हालांकि चार साल हो चुके हैं और अभी फिल्म की शूटिंग तक शुरू नहीं हुई। ऐसे में लोग मानने लगे हैं कि शायद फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई है। इस बीच फैंस के लिए एक उम्मीद की किरण जगी है।
दरअसल हाल ही में फरहान ने इस मूवी पर अपनी चुप्पी तोड़ी। फरहान ने ‘अवर स्टूपिड रिएक्शंस’ टाइटल वाले पॉडकास्ट पर बताया कि ‘जी ले जरा’ खत्म नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि मैं यह नहीं कहूंगा कि फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई है। मैं कहूंगा कि इसे अभी के लिए होल्ड पर रखा गया है। यह फिल्म जरूर बनेगी। स्क्रिप्ट बहुत शानदार है। इस पर पहले से काफी काम हो चुका है। मैंने लोकेशन अच्छे से पूरी तरह देख ली है, फिल्म के लिए संगीत भी रिकॉर्ड किया जा चुका है। अब बस समय की बात है कि हम इसे फिर से शुरू करें। फिल्म की कास्ट के लिए फरहान ने कहा कि इसके बारे में अब मैं कुछ नहीं कह सकता, पता नहीं वो क्या होगा और कब होगा। लेकिन क्या फिल्म बनेगी? हां, फिल्म जरूर बनेगी।
उल्लेखनीय है कि पहले फिल्म के लिए प्रियंका चोपड़ा, आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ के नाम पर मोहर लगाई गई थी। अब इसमें बदलाव होने की संभावना है क्योंकि तीनों लोकप्रिय दिग्गज एक्ट्रेस की डेट एक साथ मिलना आसान नहीं है। साल 2023 में वैरायटी से बातचीत के दौरान फरहान ने बताया था कि हमारे पास बस तारीखों को लेकर समस्या है। मुझे नहीं पता क्या हो सकता है और क्या नहीं। बहरहाल फरहान के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वे इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘120 बहादुर’ में बिजी हैं। इसमें फरहान लीड एक्टर भी हैं। इसके अलावा वे ‘डॉन 3’ के लिए भी सुर्खियां बटोर रहे हैं, जिसमें रणवीर सिंह होंगे। इसके पहले दो पार्ट में शाहरुख खान थे।
धनश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल का इस साल की शुरुआत में हो गया था तलाकभारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा का भले ही तलाक हो चुका है लेकिन फिर भी इस रिश्ते को लेकर खबरें चलती रहती हैं। इसका असल कारण ये है कि दोनों ही एक-दूसरे पर इशारों-इशारों में निशाना साधते रहते हैं। उनकी करीब चार साल चली शादी इस साल की शुरुआत में खत्म हो गई और दोनों की राहें जुदा हो गईं। इस बीच धनश्री की एक नए शो में एंट्री हो गई है। वह MX प्लेयर के Rise And Fall शो में हिस्सा ले रहे 16 सेलेब्स में शुमार हैं। इस शो से धनश्री का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें वो नयनदीप रक्षित के साथ दिखाई दे रही हैं।
इस दौरान धनश्री ने कुछ ऐसा कह दिया कि वह ट्रॉलर्स के निशाने पर आ गई हैं। प्रोमो की शुरुआत में नयनदीप कहते हैं कि वो धनश्री के साथ कोलैब कर रहे हैं। इसके जवाब में एक्ट्रेस कहती हैं, “मेरे साथ कोलैब इतना आसान नहीं है।” स्टार बनाने की बात पर धनश्री ने कहा, “क्वीन को स्टार बनने की जरूरत नहीं है और वैसे भी इंटरव्यूज की लाइन लगी पड़ी है। पैंटहाउस में जितने भी स्पोर्ट्स चैनल है न? मैंने बंद कर दिए हैं।” सोशल मीडिया यूजर्स को धनश्री की यह चैनल वाली बात नहीं जमी और वे उन्हें भली-बुरी बताने लगे।
आज भी कई लोग तलाक के लिए धनश्री को जिम्मेदार ठहराते हैं। कुछ समय पहले एक पॉडकास्ट के जरिए चहल ने शादी और तलाक को लेकर काफी कुछ कहा। धनश्री ने भी दूसरे पॉडकास्ट में जाकर पलटवार किया। बता दें तलाक के बाद से ही चहल का नाम आरजे महवश के साथ जुड़ रहा है, जबकि धनश्री म्यूजिक वीडियो और दूसरे प्रोजेक्ट्स में बिजी हो गई हैं।