कोरियोग्राफर के रूप में जमकर सफलता हासिल करने के बाद फराह खान ने फिल्ममेकर के रूप में भी खूब ख्याति हासिल की है। फराह यूट्यूब पर कुकिंग व्लॉग भी बनाती हैं। वह सेलेब्रिटीज के घर जाकर उनके साथ कुछ न कुछ पकाती हैं और उन्हें टास्क भी देती हैं। हाल ही में फराह के वीडियो में भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा नजर आईं। सानिया के साथ उनका बेटा इजहान भी था। व्लॉग में सानिया ने एक बात बताई जिसके हिसाब से फराह ने इजहान को साइनिंग अमाउंट दिया था।
सानिया ने कहा कि जब मेरा बेटा इजहान हुआ था तो फराह उससे मिलने के लिए आती थीं। उस वक्त फराह ने इजहान को 10 रुपए दिए थे और मजाक करते हुए कहा था कि वो उसे फिल्मों में लॉन्च करेंगी। फिर फराह कहती हैं-100 तो बोल दे। तो सानिया ने कहा कि आपने 10 रुपए दिए थे। मैं झूठ नहीं बोलना चाहती। हालांकि यह पूरा किस्सा वो हंसी मजाक में सुना रहे थे। ऐसा हो सकता है कि आगे जाकर फराह अपनी बेस्ट फ्रेंड के बेटे को लॉन्च करे, पर फिलहाल ऐसी कोई जानकारी नहीं है कि वो कब बॉलीवुड डेब्यू करेंगे।
बता दें सानिया और फराह के बीच काफी मजबूत बोंडिंग है। फराह ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने सानिया को अपने शो में इनवाइट किया था, लेकिन उन्हें एक सही डेट नहीं मिली। इसके बजाय वो फराह के घर पर कॉफी के लिए मिली थीं। दोनों के बीच यहीं से बॉन्ड क्रिएट हुआ और वे अच्छे दोस्त बन गए।
फिल्म इंडस्ट्री से बाहर किसी से कनेक्ट करना बहुत रिफ्रेशिंग था, इसी कारण से उनके बीच अच्छी बोंडिंग रही। फराह ने साल 2004 में ‘मैं हूं ना’ से डायरेक्शन में डेब्यू किया था। उन्होंने ‘ओम शांति ओम’, ‘तीस मार खान’ और ‘हैप्पी न्यू ईयर’ जैसी फिल्में भी डायरेक्ट की हैं। फराह इन दिनों शो ‘सेलिब्रिटी मास्टर शेफ’ में जज के रूप में नजर आ रही हैं। शो में विकास खन्ना और रणवीर बरार भी जज हैं।
‘द रोशंस’ डॉक्यूमेंट्री की सक्सेस पार्टी में छा गए ऋधान रोशनग्रीक गॉड के नाम से मशहूर बॉलीवुड के सुपरस्टार ऋतिक रोशन हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही ‘द रोशंस’ डॉक्यूमेंट्री की सक्सेस पार्टी आयोजित की गई। इसमें कई सितारे पहुंचे। हालांकि ऋतिक के छोटे बेटे ऋधान ने महफिल लूट ली। उनकी मासूमियत ने सबका ध्यान खींच लिया। ऋधान ने सिंपल लेकिन स्टाइलिश लुक कैरी किया था। वे कार्गो पैंट, चेक शर्ट और टी-शर्ट में बेहद कूल लग रहे थे।
उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छा गए हैं। जैसे ही ऋधान की तस्वीरें सामने आईं, वैसे ही इंटरनेट पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई। किसी ने कहा, “ये तो फ्यूचर नेशनल क्रश है”, तो किसी ने लिखा, “ऋतिक रोशन का बेटा, मतलब चार्म का खजाना।” लोग उनकी तुलना अलग-अलग सेलिब्रिटीज से करने लगे। कुछ का कहना है कि वे अपने पिता की तरह चार्मिंग हैं, तो कुछ ने उन्हें उनके मामा जाएद खान की तरह बताया।
कई यूजर्स को उनका चेहरा उनके दादा राकेश रोशन से काफी मिलता-जुलता लगा। उल्लेखनीय है कि ऋतिक और सुजैन खान के दो बेटे ऋहान और ऋधान हैं। कपल का साल 2014 में तलाक हो गया था। हालांकि वे अभी भी मिलकर बच्चों की परवरिश कर रहे हैं। तलाक के बाद ऋतिक एक्ट्रेस सबा आजाद, जबकि सुजैन एक्टर अर्सलान गोनी को डेट कर रही हैं।