फराह खान के कुक दिलीप की कमाई और जीवनशैली को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्सुकता रही है। फराह के व्लॉग्स में दिलीप की मस्ती और मज़ेदार अंदाज ने उन्हें भी स्टार बना दिया है। लोग अक्सर पूछते हैं कि दिलीप की सैलरी कितनी है, उनका गांव वाला घर कैसा है और अब वे किस स्तर पर हैं। हाल ही में फराह ने खुलासा किया कि दिलीप को उन्होंने नौकरी शुरू करते समय कितनी तनख्वाह दी थी और अब उनकी कमाई का अंदाजा भी लगाना मुश्किल है।
दिल्ली की सैर पर फराह और दिलीप की मस्तीफराह खान हाल ही में अपने कुक दिलीप के साथ भारतपे के पूर्व फाउंडर और ‘राइज एंड फॉल’ के होस्ट अशनीर ग्रोवर के घर गईं। दिलीप इस यात्रा को लेकर बेहद उत्साहित नजर आए और कहा, “मैं दिल्ली जा रहा हूं और मैम को भी साथ ले जा रहा हूं।” सुनकर फराह हैरान रह गईं और मज़ाकिया अंदाज में पूछीं, “दिलीप? तू मुझे ले जा रहा है या मैं तुझे ले जा रही हूं? ये मेरे बैग हैं। तेरा टिकट कहा है?”
एयरपोर्ट पर दोनों की मस्ती भी देखने लायक थी। लाउंज में दिलीप को एयरपोर्ट स्टाफ ने रोक लिया, तो वह फराह के पास भागे। फराह ने हंसते हुए कहा कि यह आदमी मुझे नहीं जानता और जैसे ही वह अंदर चली गईं, गार्ड्स ने दिलीप को बाहर निकाल दिया।
पहली सैलरी सिर्फ 20 हजार, अब मोटी कमाईअशनीर ग्रोवर के घर पहुंचने पर उनकी मां ने फराह को बताया कि दिलीप ने उन्हें कहा कि जब वह दिल्ली आए थे तो उनकी पहली सैलरी केवल 300 रुपये थी। इस पर फराह ने हंसते हुए कहा, “जब दिलीप ने मेरे साथ जॉइन किया था, तब उसकी सैलरी 20 हजार रुपये थी। अब यह कितना कमाता है, बस मत पूछना।” दिलीप फराह के कुक के तौर पर 10 साल से अधिक समय से काम कर रहे हैं, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि उनकी कमाई अब कितनी भारी हो गई होगी।
गांव में दिलीप की संपत्ति और परिवारदिलीप कुमार दरभंगा के रहने वाले हैं और उनके गांव में तीन मंजिला शानदार घर है, जिसमें एक स्वीमिंग पूल भी मौजूद है। इसके अलावा, उनके पास एक निजी झील और कई एकड़ जमीन भी है। फराह ने यह भी सुनिश्चित किया है कि दिलीप के बच्चे इंग्लिश मीडियम स्कूल में पढ़ें, जिससे उनके परिवार की शिक्षा और भविष्य की चिंता दूर हो।
फराह और दिलीप की जोड़ी आज न केवल व्लॉग्स में हिट है बल्कि दिलीप की मेहनत और फराह का विश्वास उन्हें बॉलीवुड के बीच एक अलग पहचान भी दिला रहा है।