एक बार फिर लगने लगीं सोनाक्षी सिन्हा की प्रेग्नेंसी की अटकलें, पार्टी का वीडियो वायरल, फैंस कर रहे जमकर कमेंट

एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा की शादी पिछले साल जून में जहीर इकबाल के साथ हुई थी। दोनों ने 7 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद शादी का फैसला लिया। सोनाक्षी और जहीर शादीशुदा जिंदगी का जमकर लुत्फ उठा रहे हैं। यह जोड़ी मीडिया और फैंस के लिए लगातार आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। दोनों कई दफा देश-विदेश की सैर का लुत्फ उठा चुके हैं, जिसकी झलकियां वे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर भी दिखाते हैं। इस दौरान सोनाक्षी की प्रेग्नेंसी को लेकर भी अटकलें लगाई जाती रहती हैं। अब एक बार फिर से कुछ ऐसे ही संकेत मिले हैं।

सोनाक्षी को हाल ही में जहीर संग विक्रम फडनीस की पार्टी में देखा गया, जहां पर दोनों ट्रेडिशनल लुक में पहुंचे। सोनाक्षी ने रेड कलर का अनारकली सूट पहना था, जबकि जहीर ब्लैक कलर के कुर्ते और व्हाइट पजामा में नजर आए। दोनों ने पैपराजी को ढेर सारे पोज दिए। पोज देते हुए जैसे ही सोनाक्षी का दुपट्टा साइड हुआ तो उन्होंने तुरंत पेट को दोबारा कवर किया। साथ ही सोनाक्षी का वजन थोड़ा बढ़ा हुआ लगा और उनके चेहरे पर एक अलग ही चमक देखने को मिली। ऐसे में फैंस का मानना है कि ये प्रेग्नेंसी ग्लो है। सोनाक्षी के हाव-भाव ने फैंस का ध्यान खींच लिया।

यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और इसे देखने के बाद यूजर्स अपनी खुशी जाहिर करते हुए कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर मे लिखा, “मुझे लगता है ये प्रेग्नेंट हैं।” दूसरे ने कहा, “प्रेग्नेंसी ग्लो।” तीसरे यूजर ने कमेंट में लिखा, “सच में ये प्रेग्नेंट हैं, बेबी बंप छिपाने की कोशिश कर रही है।” एक ने तो यहां तक कह दिया कि सोनाक्षी बेटी को जन्म देने वाली हैं।
जुलाई में भी अफवाहें फैलने पर सोनाक्षी ने मजेदार अंदाज में दी थी रिएक्शन

उल्लेखनीय है कि सोनाक्षी की प्रेग्नेंसी को लेकर पहले भी कई बार खबरें सामने आ चुकी हैं। तब सोनाक्षी ने इन खबरों को सिर्फ अफवाह बताया था। जुलाई में सोनाक्षी ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इन अफवाहों पर मजाकिया अंदाज में रिएक्शन शेयर की थी। सोनाक्षी ने जहीर के साथ व्हाट्सएप चैट का एक स्क्रीनशॉट शेयर किया था, जिसमें जहीर उनसे पूछते हैं, “क्या तुम्हें भूख लगी है?” इस पर सोनाक्षी ने जवाब दिया था, “बिलकुल नहीं, मुझे खाना खिलाना बंद करो।” जहीर ने मजाक में कहा, “मुझे लगा छुट्टियां शुरू हो गई हैं।”

इस पर सोनाक्षी ने जवाब दिया, “मैंने अभी तुम्हारे सामने खाना खाया है, बस करो।” यह चैट ‘लव यू’ और ‘लव यू मोर’ जैसे प्यारे मैसेज के साथ खत्म होती है। स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए सोनाक्षी ने लिखा था, “यही वजह है कि सबको लगता है मैं प्रेग्नेंट हूं...बंद करो @iamzahero.” सोनाक्षी के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी तेलुगु फिल्म 'जटाधारा' 7 नवंबर को रिलीज होने वाली है।