2 News : बॉबी को बर्थडे विश करते-करते फैन ने किया Kiss, वीडियो वायरल, शहनाज ने ऐसे मनाया अपना जन्मदिन

अभिनेता बॉबी देओल ने आज शनिवार (27 जनवरी) को जिंदगी के 55 साल पूरे कर लिए। बॉबी के फैंस उन्हें जन्मदिन की बधाई देने उनके घर के बाहर जमा हो गए। कोई बॉबी के लिए केक लेकर पहुंचा, तो किसी ने उन्हें तोहफा दिया। इसी तरह उनके कई फैंस उन पर प्यार लुटाते नजर आए, लेकिन इसी दौरान ऐसा भी कुछ हो गया, जिसकी बॉबी ने कल्पना भी नहीं की थी। बॉबी के घर के बाहर हुए बर्थडे सेलिब्रेशन की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

अब एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देख यूजर्स भड़क उठे। दरअसल आप देख सकते हैं कि बॉबी एक फीमेल फैन से बात करते नजर आ रहे हैं। वह फैन बॉबी के लिए केक और गिफ्ट लेकर पहुंची थीं, जिसके बाद उसने एक्टर संग तस्वीरें भी खिंचवाई। इसी दौरान उसने बॉबी के गाल पर किस कर दिया, जिसकी वजह से वे थोड़े परेशान दिखे।

इस वीडियो के देख लोगों ने रिएक्ट किया है। एक यूजर ने लिखा, “सरे आम बॉबी देओल की इज्जत लूट ली।” एक ने लिखा, “अगर कोई लड़का हीरोइन को किस करता फिर तो बवाल मच जाता। लड़के के ऊपर केस हो जाता। लड़की करे तो सरकारी, लड़का करे तो गद्दारी। ये क्या बात हुई यार।” बॉबी को ‘हाउसफुल 4’ में उनके साथ काम करने वाले एक्टर रितेश देशमुख, एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी कुंद्रा, एक्ट्रेस प्रीति जिंटा, सनी देओल के बेटे करण देओल, एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना, एक्ट्रेस दिशा पटानी ने भी खास अंदाज में विश किया है।

बर्थडे गर्ल शहनाज गिल ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की फोटो और वीडियो

‘बिग बॉस’ फेम एक्ट्रेस शहनाज गिल आज शनिवार (27 जनवरी) को 31 साल की हो गईं। शहनाज ने पंजाबी इंडस्ट्री से करिअर की शुरुआत कर बॉलीवुड में भी अपनी जगह बना ली है। शहनाज ने अपने जन्मदिन को बड़े क्यूट अंदाज में सेलिब्रेट किया, जिसका एक वीडियो सामने आया है। शहनाज ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो और वीडियो शेयर किया है। फोटो में बहुत ही शानदार केक नजर आ रहा है।

वीडियो में शहनाज आधी रात को बर्थडे केक काटती दिख रही हैं। इस दौरान शहनाज ने नाइट सूट पहना है। वह अपने दोस्तों और भाई शहबाज के साथ जन्मदिन का जश्न मना रही हैं। शहनाज ने बच्चों की जैसे केक कट किया। सिंगर गुरु रंधावा ने अपने म्यूजिक वीडियो 'मून राइज' की एक झलक साझा की और लिखा, मेरी सबसे पसंदीदा शहनाज गिल को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

'थैंक यू फॉर कमिंग' की निर्माता रिया कपूर ने लिखा, जन्मदिन मुबारक हो शहनाज, मिस यू। कॉमेडियन भारती सिंह ने बेटे का एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह कहता है, जन्मदिन मुबारक हो शहनाज। शहनाज के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी अगली फिल्म 'सब फर्स्ट क्लास' है।