17 साल पुराना कीपैड फोन यूज करता है ‘पुष्पा’ का ये खतरनाक विलेन, कीमत 10 लाख रुपए

साउथ सिनेमा की सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पुष्पा’ तो आप भूले नहीं होंगे। फिल्म में अल्लू अर्जुन का जबरदस्त और दमदार किरदार लंबे समय तक चर्चा में रहा था। लेकिन उस किरदार को चुनौती देने वाला विलेन यानी फहाद फाजिल भी किसी से कम नहीं थे। अपनी रौबदार एक्टिंग और खामोश लेकिन असरदार स्क्रीन प्रेजेंस से उन्होंने भी फैंस के दिलों में खास जगह बना ली थी। अब एक बार फिर फहाद सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी एक्टिंग नहीं बल्कि उनका मोबाइल फोन है, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए हैं।

फहाद फाजिल आज भी चलाते हैं कीपैड फोन

हाल ही में फहाद फाजिल अपनी नई अपकमिंग फिल्म के मुहूर्त समारोह में नजर आए, जहां उन्हें एक शानदार और लग्जरी कीपैड फोन पर बात करते हुए स्पॉट किया गया। अब इस दौर में जहां हर कोई स्मार्टफोन का दीवाना है, वहीं फहाद का ऐसा रेट्रो फोन यूज करना लोगों के लिए हैरानी का विषय बन गया। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं और हर कोई जानना चाह रहा है कि आखिर इतने बड़े स्टार होकर भी वे क्यों कीपैड फोन का इस्तेमाल कर रहे हैं।
जानिए कितने की है इस अनोखे फोन की कीमत

अगर आप सोच रहे हैं कि यह कोई साधारण कीपैड फोन है, तो ठहर जाइए! यह फोन न केवल दिखने में शानदार है, बल्कि इसकी कीमत भी किसी आईफोन को टक्कर देने वाली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फोन करीब 10 लाख रुपए का है। इस फोन का नाम Vertu Ascent है, जो अपने समय का एक अल्ट्रा-लग्जरी कीपैड फोन था। इसे टाइटेनियम और सैफायर क्रिस्टल्स से तैयार किया गया है, जो इसे न केवल मजबूत बल्कि बेहद प्रीमियम भी बनाता है।

साल 2008 में लॉन्च हुआ था यह महंगा फोन

ये क्लासिक फोन साल 2008 में लॉन्च हुआ था और उस समय भी इसकी कीमत 5 लाख रुपये से शुरू होती थी। हालांकि अब Vertu कंपनी बंद हो चुकी है, लेकिन इसका फोन आज भी शौकीनों और कलेक्टर्स के बीच बेहद खास माना जाता है। दिलचस्प बात ये है कि आज की तारीख में भी यह फोन कीमत के मामले में आईफोन से कहीं ज्यादा महंगा है।

किन फिल्मों में नजर आएंगे फहाद फाजिल?

‘पुष्पा 2’ के बाद फहाद फाजिल को ‘आवेश्म’, ‘मालिक’ और ‘वेट्टायन’ जैसी दमदार फिल्मों में देखा गया। अब वो अपनी अगली फिल्म ‘मारेसान’ में नजर आएंगे, जो कि 25 जुलाई से दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फैंस इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं और बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि फहाद इस बार अपने किरदार से क्या नया कमाल दिखाते हैं।