‘बिग बॉस ओटीटी 2’ की ट्रॉफी जीतने के बाद से मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव की लोकप्रियता में जबरदस्त इजाफा हुआ। वे हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही एल्विश के पॉडकास्ट में टीवी अभिनेता और रियलिटी शो स्टार प्रतीक सहजपाल नजर आए। प्रतीक ने फिटनेस, रिलेशनशिप और कई मु्द्दों पर बात की। इस दौरान एल्विश ने बताया कि वे आलिया भट्ट से शादी करना चाहते थे। प्रतीक से बात करते हुए एल्विश उनसे उनकी फेवरेट एक्ट्रेस के बारे में पूछते हैं। इस पर प्रतीक कहते हैं कि उनकी पसंदीदा अभिनेत्री आलिया हैं।
तब एल्विश तुरंत कहते हैं कि वे आलिया के साथ शादी करना चाहते थे। प्रतीक कहते हैं कि मुझे आलिया अच्छी लगती हैं, वो एक अच्छी एक्टर हैं। एल्विश जवाब देते हैं कि मुझे भी भाई, अब तो शादी हो गई, बच्चा भी हो गया। फिर प्रतीक कहते हैं, उससे क्या फर्क पड़ता है भैय्या, हमें कौनसा उससे शादी करनी थी। वो तो एक्ट्रेस अच्छी हैं। इस पर एल्विश कहते हैं, मुझे तो करनी थी, पर अब उसकी हो गई है। क्यों छेड़ दिया तुमने ये टॉपिक। सॉरी रणबीर भाई।
एल्विश इन दिनों रियलिटी कुकिंग कॉमेडी शो ‘मास्टर शेफ्स सीजन 2’ में कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आ रहे हैं। उनके साथ ‘बिग बॉस 16’ में हिस्सा ले चुके अब्दु रोजिक थे, जिन्होंने रमजान के कारण शो छोड़ दिया है। एल्विश साल 2023 में कृति मेहरा नाम की लड़की के साथ रिलेशनशिप में थे। हालांकि एल्विश ने इस खबर को खारिज कर दिया था। उस समय एल्विश ने एक इंटरव्यू में अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात की और खुलासा किया कि उनकी लेडी-लव पंजाब में रहती हैं और सोशल मीडिया पर नहीं हैं। उन्होंने यह भी बताया कि वह लाइमलाइट से दूर रहती हैं और उन्हें अपना नाम कहीं भी उल्लेखित होना पसंद नहीं है।
‘इन गलियों में’ फिल्म में विवान शाह, अवंतिका और जावेद जाफरी की है अहम भूमिका‘इन गलियों में’ फिल्म का मचअवेटेड ट्रेलर आखिरकार आज शुक्रवार (7 मार्च) को रिलीज हो गया है। फिल्म में आज के जमाने की प्रेम कहानी दिखाई गई है, जहां दो दिल सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़ते हैं, लेकिन अपने प्यार को हासिल करने के लिए उन्हें दुनिया से लड़ना है। सच्चाई यह है कि वह अलग-अलग मजहबों में दोस्ती तो बर्दाश्त कर सकती है, लेकिन प्रेमी नहीं। पिछले दिनों रिलीज किए फिल्म के गाने 'उड़ा हवा में रंग है' ने लोगों का ध्यान खींचा था। अब लोगों को ट्रेलर भी पसंद आ रहा है।
अविनाश दास के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म आज की दुनिया में प्यार, सामाजिक रिश्तों और सोशल मीडिया की ताकत पर आधारित है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि सोशल मीडिया के जरिए विवान शाह को अवंतिका से प्यार हो जाता है और अभिनेत्री को प्रपोज करने में वे खूब पापड़ बेलते हैं। कहानी उन गलियों की है, जहां हिंदू-मुस्लिम साथ रहते तो हैं, लेकिन दिल से साथ नहीं दिखते। वहीं, सोशल मीडिया पर दोनों के प्यार को लोग समर्थन दे रहे हैं।
फिल्म में अवंतिका और विवान के साथ जावेद जाफरी अहम भूमिका निभा रहे हैं। बता दें विवान दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह के बेटे हैं। यदुनाथ फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत 'इन गलियों में' विनोद यादव और नीरू यादव द्वारा निर्मित और जांनिसार हुसैन, आदर्श सक्सेना, संजीव गोस्वामी और अल्कोर प्रोडक्शंस द्वारा सह-निर्मित है। फिल्म 14 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।