इस मशहूर एक्ट्रेस का हुआ एक्सीडेंट, सूचना मिलते ही एक्टर पति ने पोस्टपोन किया लाइव सेशन, दी पूरी जानकारी

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी फैंस के बीच काफी लोकप्रिय हैं। वे दिव्यांका के बारे में हर बात जानने को बेकरार रहते हैं। अब दिव्यांका से जुड़ी एक खबर सामने आई है, जिसे जानकर उन्हें चाहने वालों को अच्छा नहीं लगेगा। दरअसल गुरुवार (18 अप्रैल) को दिव्यांका का एक्सीडेंट हो गया। उनके पति एक्टर विवेक दहिया ने सोशल मीडिया के माध्यम से इसकी जानकारी दी। विवेक की पीआर टीम ने उनके सोशल मीडिया हैंडल पर ‘ये हैं मोहब्बतें’ फेम दिव्यांका के एक्सीडेंट की डिटेल दी हैं।

दिव्यांका का एक एक्स-रे भी शेयर किया गया है जिसमें उनकी चोट साफ नजर आ रही है। दिव्यांका कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती है। जैसे ही विवेक को दिव्यांका के एक्सीडेंट के बारे में पता चला, वे तुरंत अस्पताल भागे और लाइव सेशन भी पोस्टपोन कर दिया। विवेक की सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा था, “हमें ये बताते हुए दुख हो रहा है कि विवेक का कल होने वाला लाइव सेशन अगली सूचना तक पोस्टपोन कर दिया गया है।

कुछ घंटे पहले दिव्यांका का एक्सीडेंट हो गया था और अब वह मेडिकल केयर में हैं। उनके ठीक होने तक विवेक उनके साथ हैं। हम आपकी समझ और सपोर्ट के लिए आपको धन्यवाद देते हैं। दिव्यांका के जल्द ठीक होने के लिए हमारे साथ प्रार्थना करें। विवेक जल्द ही आप सभी से जुड़ने के लिए उत्सुक हैं।”

दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया की साल 2016 में हुई थी शादी

पोस्ट में ये भी खुलासा किया गया है कि दिव्यांका के हाथ की दो हड्डियां टूट गई हैं और उनकी 19 अप्रैल को सर्जरी होनी है। आपको बता दें कि कुछ महीने पहले दिव्यांका की लिगामेंट सर्जरी हुई थी। दिव्यांका ने अपना एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया था, जिसमें उन्होंने लिगामेंट सर्जरी से लेकर रिकवरी तक की जर्नी के बारे में लोगों को बताया था। वर्कफ्रंट की बात करें तो दिव्यांका 'ये हैं मोहब्बतें' से घर -घर में मशहूर हुई थीं।

इस शो में दिव्यांका पहली बार विवेक से मिली थीं। दोनों ने इस शो से ही एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था। कुछ समय रिलेशनशिप में रहने के बाद दिव्यांका और विवेक ने 8 जुलाई 2016 को शादी कर ली थी। उन्होंने डांस रियलिटी शो 'नच बलिए 8' में भी एक साथ भाग लिया था। दिव्यांका वर्तमान में 'अदृश्यम' में नजर आ रही हैं, जहां वह इंस्पेक्टर 'पार्वती सहगल' की भूमिका निभा रही हैं। शो में एक्टर एजाज खान भी हैं।