
टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ को कुछ समय पहले ही स्टेज 2 लिवर कैंसर का पता चला। इसके बाद उनकी सर्जरी हुई। अब दीपिका ठीक हैं और उन्हें अस्पताल के जनरल वार्ड में शिफ्ट किया जा चुका है। दीपिका के पति शोएब इब्राहिम ने उनकी सर्जरी के बाद पहली झलक दिखाई। दीपिका की गर्दन पर बैंडेज और चेहरे पर कमजोरी साफ नजर आ रही थी। इस दौरान जैसे ही उनका बेटा रुहान उनसे मिलने पहुंचा, तो वो इमोशनल हो गईं। शोएब ने व्लॉग के जरिए दीपिका की हेल्थ अपडेट देते हुए बताया कि 2 दिन के बाद वो कल रात अच्छे से सोई हैं। जबसे पता लगा कि बीमारी है, तब से ही चीजें मुश्किल रहीं पर अब ठीक हैं।
सर्जरी के बाद से ही दीपिका काफी इमोशनल हो गई हैं। दीपिका ने भी व्लॉग में फैंस को दुआ देने के लिए शुक्रिया कहा। दीपिका ने कहा कि मैं आप लोगों से आराम से बात करूंगी लेकिन हॉस्पिटल में भी हर कोई मुझसे आकर मिल रहा है। स्टाफ भी बार-बार कहता है कि आप ठीक हो जाओगी। रिकवरी अच्छे से हो रही है। खांसी के चलते सबकुछ काफी मुश्किल रहा है। इस दौरान दीपिका की सास ने आकर उन्हें आशीर्वाद दिया। बेटे को देखकर दीपिका काफी भावुक हो गई। उसे खेलता देखकर दीपिका उसके पीछे-पीछे चलती दिखीं।
वह रुहान को खूब प्यार करती नजर आ रही हैं। लोग भी इस वीडियो को देख राहत महसूस कर रहे हैं। अपनी पसंदीदा एक्ट्रेस की हालत में सुधार देख वे भगवान का शुक्रिया अदा कर रहे हैं। दीपिका और शोएब ने 7 जून को अस्पताल के कमरे में ईद मनाई थी। शोएब ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर इसकी फोटो शेयर की थी। बता दें दीपिका और शोएब ने साल 2023 में बेटे का स्वागत किया था। उल्लेखनीय है कि दीपिका ने कुछ समय पहले कई सालों बाद वापसी करते हुए सोनी टीवी के कुकिंग रियलिटी शो ‘सेलेब्रिटी मास्टर शेफ’ में शिरकत की थी। हालांकि दीपिका ने स्वास्थ्य कारणों के चलते शो बीच में ही छोड़ दिया था।
पंजाबी सिंगर गुरदास मान के छोटे भाई गुरपंथ मान ने दुनिया को कहा अलविदाकई सालों से लोगों का दिल जीत रहे पंजाबी सिंगर गुरदास मान (68) इस समय दुखी हैं। गुरदास के छोटे भाई गुरपंथ मान का निधन हो गया है। वे दो महीने से बीमार थे। उनके पैरालिसिस हो गया था। उनका चंडीगढ़ में इलाज चल रहा था। उनके जाने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। गुरपंथ के चचेरे भाई गुरमीत मान ने उनके निधन की जानकारी देते हुए कहा कि वो अस्पताल में भर्ती थे।
वहीं उनके स्वास्थ्य में सुधार भी देखा गया था, जिसके बाद अस्पताल ने उन्हें डिस्चार्ज भी कर दिया था। लेकिन अचानक उनकी तबीयत फिर बिगड़ी और वे संसार छोड़कर चले गए। गुरपंथ पंजाब के गिद्दड़बाहा में रहते थे। साथ ही वे एक किसान के साथ-साथ कमीशन एजेंट भी थे। उनके दो बच्चे और बीवी विदेश में रहते हैं।
गुरदास मान के फैंस गुरपंथ के निधन पर दुख जता रहे हैं और सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर श्रद्धांजलि दे रहे हैं। आज मंगलवार (10 जून) को उनका अंतिम संस्कार चंडीगढ़ में किया जाएगा। उनकी अंतिम यात्रा में परिवार के लोग और करीबी रिश्तेदार ही शामिल होंगे। गुरदास की ओर से अभी तक कोई पोस्ट शेयर नहीं की गई है।