2 News : उन्नति का आरोप-‘कई लड़कियों के साथ सो चुका दिग्विजय’, शिव तांडव गातीं एक्ट्रेस का वीडियो हो रहा वायरल

इन दिनों ‘बिग बॉस 18’ के कंटेस्टेंट रहे दिग्विजय सिंह राठी और उनकी एक्स गर्लफ्रेंड उन्नति तोमर के बीच विवाद की खबरें चल रही हैं। उन्नति ने अब एक इंस्टाग्राम लाइव सेशन के दौरान अपने रिश्ते को लेकर बात की और दिग्विजय पर गंभीर आरोप लगाए। उन्नति ने रोते-रोते दिग्विजय पर निशाना साधा। उन्नति ने कहा कि मैं पहले अपने पूर्व बॉयफ्रेंड आदित्य से बात किया करती थीं, लेकिन दिग्विजय ने मुझ पर इतना दबाव डाला कि मैंने आदित्य से संपर्क करना बंद कर दिया।

मैं दिग्विजय के साथ घंटों बात करती थी और मुझे विश्वास था कि वो सच्चा है। मुझे नहीं पता था कि ये सब झूठ था। दिग्विजय अक्सर मेरी दूसरे लोगों से बातचीत पर कंट्रोल पाने की कोशिश करता था, खासकर आदित्य के साथ। जब भी मैं आदित्य का नाम लेती थीं, तो दिग्विजय मुझे ये कहकर रोकता था कि उसे छोड़ दो और हमारे रिश्ते पर ध्यान दो। जैसे-जैसे वक्त बीतता गया, मुझे समझ में आ गया कि दिग्विजय का मकसद सही नहीं था। दिग्विजय ने मुझ पर धोखा देने का आरोप लगाया, लेकिन असल में वो खुद कई लड़कियों के साथ सो चुका।

अब मैं यही सोचती हूं कि काश मैंने उसे धोखा दिया होता। उन्नति ने गलती से दिग्विजय का पर्सनल नंबर सोशल मीडिया पर लीक कर दिया था। इस बारे में उन्नति ने कहा कि नंबर लीक करने की मेरी एक गलती थी और मुझे इसका पछतावा है। ये एक बिना सोचे-समझे हुए लिया गया फैसला था और अब मैंने वो स्टोरी हटा दी है।

बता दें उन्नति एमटीवी के रियलिटी शो ‘स्पिल्ट्सविला 15’ की कंटेस्टेंट रह चुकी हैं। उनकी दिग्विजय से मुलाकात इसी शो में हुई थी। शो के दौरान दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिली थी। इसके बाद जब वो शो से बाहर आए तो उनके साथ में कई वीडियो और फोटो काफी वायरल हुए थे। हालांकि दोनों ने कभी ये कंफर्म नहीं किया था कि वो रिलेशनशिप में हैं।
‘द केरला स्टोरी’ फेम अदा शर्मा अक्सर शेयर करती हैं शंकर अवतार में फोटो

महाशिवरात्रि के मौके पर एक्ट्रेस अदा शर्मा का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें अदा भगवान शंकर की नृत्य मुद्रा नटराज के पोज में शिव तांडव गाती नजर आ रही हैं। वैसे अदा अक्सर शिव तांडव गाते इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करती रहती हैं। अदा तमिल ब्राह्मण परिवार से ताल्लुक रखती हैं। एक्ट्रेस के साथ अदा एक सिंगर और अच्छी डांसर भी हैं।

अदा ने हाल ही में समुद्र किनारे पहुंचकर शंकर अवतार में भी फोटो पोस्ट की हैं। अदा ने इन तस्वीरों को पोस्ट करते हुए 'हर हर महादेव' लिखा था। इन तस्वीरों में अदा हाथ में शंख और बगल में त्रिशूल लिए खड़ी हैं। अदा बॉलीवुड की 38 से ज्यादा फिल्मों और सीरीज में काम कर चुकी हैं। अदा साल 2023 में सुपरहिट मूवी 'द केरला स्टोरी' से लाइमलाइट में आई थीं। इसमें अदा ने लीड रोल निभाया था।

वैसे अदा ने अपने करिअर की शुरुआत साल 2008 में फिल्म '1920' से कर दी थी। इसके बाद 'फिर', 'हम हैं राही कार के', 'हर्ट अटैक', 'हंसी तो फंसी 'जैसी फिल्मों में काम किया। वह साउथ की भी कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। पिछले साल ओटीटी पर आई सीरीज 'सनफ्लॉवर' में उनका किरदार काफी पसंद किया गया था।