फिल्म धुरंधर (Dhurandhar) की जबरदस्त सफलता ने पूरी दुनिया का ध्यान खींचा है और खासकर पड़ोसी देश पाकिस्तान की नजरें भी इस पर टिकी हैं। हालांकि पाकिस्तान को फिल्म में दिखाए गए वास्तविक तथ्यों को सहज रूप से स्वीकार करना मुश्किल लग रहा है। धुरंधर में पाकिस्तान के माफियाओं के गढ़ लियारी की हकीकत को सामने लाने के बाद पड़ोसी देश की नाराजगी देखी जा रही है। इतना ही नहीं, पाकिस्तान ने अब इसका जवाब देने के लिए अपनी नई फिल्म बनाने की घोषणा कर दी है, जो कि लियारी (Lyari Pakistan) पर आधारित होगी।
पाकिस्तान का धुरंधर को जवाबफिल्म धुरंधर का निर्देशन आदित्य धर (Aditya Dhar) ने किया है और उनकी इस कामयाबी की खूब सराहना हो रही है। फिल्म में लियारी में होने वाली राजनीतिक उथल-पुथल और आतंकवादी गतिविधियों को बड़े पर्दे पर उजागर किया गया है। दर्शकों ने देखा कि कैसे लियारी का एक हिस्सा नापाक हरकतों का गढ़ बन गया है।
इस यथार्थ को दिखाने के बाद अब पाकिस्तान ने लियारी पर आधारित नई फिल्म बनाने का ऐलान किया है। फिल्म में इस बार शांति, संस्कृति और गौरव जैसी चीजों को दिखाने की कोशिश की जाएगी। सिंध सूचना विभाग ने हाल ही में घोषणा की है कि वे ‘मेरा लियारी (Mera Lyari)’ नामक फिल्म रिलीज करने जा रहे हैं, जिसमें शहर की असलियत और उसकी विशेषताओं को दिखाया जाएगा।
‘मेरा लियारी’ में क्या है खास?सिंध सूचना विभाग ने एक्स (X) पर पोस्ट कर बताया कि धुरंधर में लियारी को जिस तरह पेश किया गया है, वह पूरी तरह गलत है। पोस्ट में कहा गया: गलत जानकारी कभी सच्चाई को मिटा नहीं सकती। लियारी को उसकी संस्कृति, शांति और मजबूती के लिए जाना जाता है, ना कि हिंसा के लिए। धुरंधर प्रोपेगेंडा फैला रही है। मेरा लियारी जल्द ही शहर की असली गौरव और खुशहाली की कहानी दिखाएगी। #MeraLyari फिल्म जनवरी 2026 में रिलीज होगी। भारतीय प्रोपेगेंडा कभी लियारी के खिलाफ सफल नहीं होगा।
धुरंधर की धमाकेदार प्रतिक्रियाजहां पाकिस्तान में कुछ लोग धुरंधर की आलोचना कर रहे हैं, वहीं कई दर्शक फिल्म की तारीफ कर रहे हैं और इसके गानों पर भी थिरक रहे हैं। सोशल मीडिया पर मचा हंगामा यह दर्शाता है कि धुरंधर ने पाकिस्तान की पोल खोलने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।
फिल्म में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) के किरदारों की जमकर तारीफ हो रही है। कमाई के मामले में भी धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है और सबको चौंका दिया है।