‘धुरंधर’ ने टीवी सितारों को दी नई पहचान, आइटम सॉन्ग से लेकर दमदार अभिनय तक छाए सितारे

दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। रणवीर के साथ अक्षय खन्ना, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल और संजय दत्त जैसे दिग्गज कलाकारों ने भी अपने सशक्त अभिनय से कहानी को मजबूती दी है। लेकिन इन बड़े नामों के बीच, टीवी इंडस्ट्री से जुड़े कई जाने-पहचाने चेहरे भी फिल्म में नजर आए हैं, जिन्होंने अपने किरदारों से दर्शकों को चौंका दिया। ‘धुरंधर’ में ऐसे छह टीवी कलाकार हैं, जिनकी मौजूदगी ने फिल्म को और ज्यादा प्रभावशाली बना दिया है। आइए जानते हैं उन सितारों के बारे में, जिनके लिए यह फिल्म करियर का अहम मोड़ साबित हो रही है।

सौम्या टंडन

रहमान डकैत की पत्नी उल्फत हसीन के किरदार में नजर आईं सौम्या टंडन ने अपने अभिनय से खास पहचान बनाई है। टेलीविजन पर वह ‘भाभीजी घर पर हैं’ में अपने लोकप्रिय किरदार के लिए जानी जाती हैं। इसके अलावा उन्होंने ‘डांस इंडिया डांस’, ‘बोर्नविटा क्विज कॉन्टेस्ट’ और ‘एंटरटेनमेंट की रात’ जैसे कई चर्चित शोज को होस्ट भी किया है। फिल्मी दुनिया में भी सौम्या का अनुभव नया नहीं है—वह 2007 की सुपरहिट फिल्म ‘जब वी मेट’ में भी दिखाई दे चुकी हैं। हालांकि, ‘धुरंधर’ के बाद उनकी अदाकारी एक बार फिर चर्चा में आ गई है और दर्शक उनके गंभीर किरदार की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

क्रिस्टल डिसूजा


फिल्म के गाने ‘शरारत’ में क्रिस्टल डिसूजा ने अपनी परफॉर्मेंस से सबका ध्यान खींचा है। जैस्मीन सैंडलस और मधुबंती बागची की आवाज़ में सजा यह गाना रणवीर सिंह की शादी के सीन के दौरान फिल्माया गया है। क्रिस्टल को टीवी दर्शक स्टार प्लस के लोकप्रिय शो ‘एक हजारों में मेरी बहना है’ में जीविका चौधरी सिंह वढेरा के किरदार के लिए खूब पसंद करते हैं। ‘धुरंधर’ में उनका ग्लैमरस अंदाज उनके टीवी इमेज से बिल्कुल अलग नजर आता है।

आयशा खान

‘बिग बॉस 17’ से पहचान बनाने वाली आयशा खान ने भी ‘शरारत’ गाने में क्रिस्टल डिसूजा के साथ स्क्रीन शेयर की है। उनकी एनर्जी और डांस मूव्स ने गाने को और ज्यादा आकर्षक बना दिया। हाल ही में आयशा कपिल शर्मा के शो ‘किस किसको प्यार करूं 2’ में भी नजर आई थीं। अब ‘धुरंधर’ के जरिए वह बड़े पर्दे पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराकर दर्शकों के बीच नई पहचान बना रही हैं।

मानव गोहिल

मानव गोहिल टेलीविजन की दुनिया का एक जाना-माना नाम हैं। ‘कहानी घर घर की’, ‘सी.आई.डी.’, ‘अदालत’, ‘शादी मुबारक’ और ‘तेनाली रामा’ जैसे कई हिट शोज में वह अपनी अदाकारी का लोहा मनवा चुके हैं। इसके साथ ही उन्होंने ‘नच बलिए 2’ और ‘फियर फैक्टर इंडिया’ जैसे रियलिटी शोज में भी हिस्सा लिया है। ‘धुरंधर’ में मानव गोहिल इंटेलिजेंस ब्यूरो के डिप्टी डायरेक्टर सुशांत बंसल के रोल में दिखाई दे रहे हैं, जहां उनका सधा हुआ और गंभीर अभिनय कहानी को मजबूती देता है।

राकेश बेदी

फिल्म में वरिष्ठ राजनेता जमील जमाली के किरदार में राकेश बेदी को नजरअंदाज करना मुश्किल है। उनका किरदार ऐसा है जिसे देखकर दर्शक कभी उनसे सहानुभूति महसूस करते हैं तो कभी चिढ़ भी जाते हैं। टेलीविजन, फिल्म और थिएटर में 45 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले राकेश बेदी ने ‘श्रीमान श्रीमती’, ‘यस बॉस’, ‘भाभीजी घर पर हैं’ और ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ जैसे यादगार शोज में काम किया है। ‘धुरंधर’ में उनका अनुभव साफ झलकता है।

गौरव गेरा


90 के दशक के टीवी दर्शकों के लिए गौरव गेरा आज भी ‘जस्सी जैसी कोई नहीं’ के नंदू के रूप में याद किए जाते हैं। इसके अलावा उन्होंने ‘द ग्रेट इंडियन कॉमेडी शो’ और ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ में भी अपने हास्य से लोगों को खूब हंसाया है। ‘धुरंधर’ में गौरव एकदम नए अंदाज में नजर आ रहे हैं। वह मोहम्मद आलम का किरदार निभा रहे हैं, जो रणवीर सिंह के किरदार हमजा का हैंडलर है और लियारी में जूस की दुकान चलाने की आड़ में अंडरकवर ऑपरेशन करता है।

फिल्म की सफलता का सफर


गौरतलब है कि ‘धुरंधर’ 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी। रणवीर सिंह के साथ आर. माधवन, अक्षय खन्ना और संजय दत्त जैसे बड़े सितारों से सजी यह फिल्म न सिर्फ एक्शन और कहानी के लिए चर्चा में है, बल्कि टीवी से फिल्मों तक का सफर तय कर रहे कलाकारों के लिए भी यह एक यादगार पड़ाव साबित हो रही है।