रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म ने शुरुआती तीन दिनों में ही 300 करोड़ क्लब में जगह बना ली और अब चौथे दिन भी इसकी रफ्तार थमती नजर नहीं आ रही है। सिनेमाघरों में फिल्म के शोज लगातार हाउसफुल जा रहे हैं और दर्शकों का उत्साह साफ दिखाई दे रहा है। डायरेक्टर आदित्य धर के काम की हर तरफ सराहना हो रही है। आइए जानते हैं फिल्म के अब तक के कलेक्शन का हाल।
स्टारकास्ट और निर्देशन ने जीता दिल‘धुरंधर 2’ का निर्देशन आदित्य धर ने किया है, जिन्होंने इसकी कहानी भी खुद लिखी है। फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में नजर आ रहे हैं। इसके अलावा संजय दत्त ने चौधरी असलम का दमदार किरदार निभाया है, जबकि अर्जुन रामपाल मेजर इकबाल की भूमिका में दिखाई दिए हैं।
फिल्म में आर माधवन, सारा अर्जुन और राकेश बेदी जैसे कलाकारों ने भी अहम भूमिकाएं निभाकर कहानी को और मजबूत बनाया है। पहले दिन ही फिल्म ने 145.55 करोड़ की जबरदस्त ओपनिंग दर्ज की, जिसने इसके ब्लॉकबस्टर होने के संकेत दे दिए थे।
डे-वाइज कलेक्शन ने दिखाया दमफिल्म के बॉक्स ऑफिस आंकड़े इसके शानदार प्रदर्शन की कहानी बयां कर रहे हैं।
दिन - बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - ऑक्यूपेंसीपेड प्रिव्यू - 43 करोड़ - 64.8%
पहला दिन - 102.55 करोड़ - 67.8%
दूसरा दिन - 80.72 करोड़ - 62.6%
तीसरा दिन - 113 करोड़ - 81.6%
चौथा दिन - 51.27 करोड़ (दोपहर 3 बजे तक) - 80.4%
कुल 383.93 करोड़
ये सभी आंकड़े सेकनिल्क के अनुसार हैं। चौथे दिन के कलेक्शन अभी फाइनल नहीं हैं और रात तक इसमें बदलाव संभव है।
सीक्वल में कहानी ने लिया नया मोड़यह फिल्म दिसंबर 2025 में आई ‘धुरंधर’ का सीक्वल है। पहले पार्ट में रणवीर सिंह ने हमजा नाम के एक भारतीय जासूस का किरदार निभाया था, जबकि अक्षय खन्ना रहमान डकैत के रोल में नजर आए थे। अक्षय खन्ना की दमदार एक्टिंग और डांस ने दर्शकों का खूब ध्यान खींचा था।
दूसरे भाग में रणवीर सिंह फिर से हमजा के रोल में दिखाई दे रहे हैं, लेकिन इस बार कहानी फ्लैशबैक के जरिए उनकी असली पहचान जसकीरत सिंह रंगी को भी उजागर करती है। फिल्म में यह दिखाया गया है कि आखिर कैसे जसकीरत सिंह रंगी, हमजा बनता है।
पहले पार्ट की सफलता के बाद बढ़ी उम्मीदें‘धुरंधर’ के पहले पार्ट ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 1300 करोड़ की कमाई कर इतिहास रच दिया था। उस फिल्म में संजय दत्त और राकेश बेदी की शानदार कॉमिक टाइमिंग ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था।