'धुरंधर 2' : 13वें दिन पहुंची 900 करोड़ के करीब, सुबह 11 बजे तक कमाई 3 करोड़

बॉलीवुड में ‘धुरंधर 2’ ने फिर इतिहास रच दिया है। रणवीर सिंह की इस फिल्म ने रिलीज के 13वें दिन यानी दूसरे मंगलवार तक बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन जारी रखा है और अब 900 करोड़ क्लब में प्रवेश तय हो गया है। आदित्य धर निर्देशित इस सीक्वल ने न केवल पहले पार्ट की कमाई को पीछे छोड़ा, बल्कि दर्शकों और आलोचकों दोनों से प्रशंसा भी बटोरी। हालांकि दूसरे मंगलवार को कलेक्शन में हल्की गिरावट देखी गई, फिर भी फिल्म ने 25 करोड़ से ज्यादा का मजबूत कलेक्शन दर्ज किया। आइए जानते हैं ‘धुरंधर 2’ की 13वें दिन की कमाई और ऑक्यूपेंसी के बारे में।

‘धुरंधर 2’ का 13वां दिन: बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

सुबह 11 बजे तक फिल्म ने 3.04 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।
दिन भर कलेक्शन में और इजाफा होने की उम्मीद है।

ऑक्यूपेंसी रिपोर्ट

दूसरे मंगलवार सुबह 11 बजे तक फिल्म की ऑक्यूपेंसी 17.9% रही।
‘धुरंधर 2’ का दिन-प्रतिदिन इंडिया नेट कलेक्शन

दिन - कलेक्शन (₹ करोड़)

पेड प्रीव्यू -43
पहला दिन - 102.55
दूसरा दिन - 80.72
तीसरा दिन - 113
चौथा दिन - 114.85
पांचवां दिन - 65
छठा दिन - 56.60
सातवां दिन - 48.75
आठवां दिन -49.70
नौवां दिन - 41.75
दसवां दिन - 62.85
ग्यारहवां दिन - 68.10
बारहवां दिन - 25.30
तेरहवां दिन (सुबह 11 बजे तक) - 3.04

कुल इंडिया नेट कलेक्शन: 875.21 करोड़


वर्ल्डवाइड कलेक्शन

‘धुरंधर 2’ ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी शानदार प्रदर्शन किया है। विदेशों में 12वें दिन 8 करोड़ कमाए गए, जिससे कुल विदेशी ग्रॉस कलेक्शन 350 करोड़ तक पहुंच गया। इस तरह फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन अब 1392.23 करोड़ हो गया है। 1400 करोड़ क्लब में शामिल होने के लिए फिल्म को महज 8 करोड़ और कमाने हैं, जो 13वें दिन आसानी से पूरा हो सकता है।

फिल्म के बारे में

‘धुरंधर 2’ 19 मार्च को रिलीज हुई थी और यह दिसंबर 2025 में आई पहले पार्ट का सीक्वल है। फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में हैं। इसके अलावा संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, गौरव गेरा, राकेश बेदी, आर माधवन और सारा अर्जुन ने भी अपनी भूमिकाओं को दोहराया है।

फिल्म की शानदार कहानी, दमदार एक्शन और स्टार कास्ट की पावरफुल परफॉर्मेंस ने इसे बॉक्स ऑफिस की बड़ी हिट बना दिया है। रिलीज के 13वें दिन भी फिल्म ने दर्शकों का खूब प्यार बटोरा और ट्रेड एनालिस्ट्स के मुताबिक जल्द ही यह बॉलीवुड की सबसे बड़ी कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हो जाएगी।