रणबीर कपूर की बहुप्रतीक्षित 900 करोड़ी फिल्म ‘रामायण’ जैसे ही पहली बार दर्शकों के सामने आई, सोशल मीडिया से लेकर सिनेमाघरों तक एक जबरदस्त हलचल देखने को मिली। जैसे ही फिल्म की पहली झलक सामने आई, दर्शकों की आंखों में चमक और दिलों में उत्साह देखने लायक था। ग्लोबल लेवल पर इस फिल्म को लेकर जो उम्मीदें बनी हैं, वो आने वाले समय में बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड बना सकती हैं।
रामायण की कास्ट भी अब पूरी तरह सामने आ चुकी है। रणबीर जहां श्रीराम के किरदार में दर्शकों को लुभाने को तैयार हैं, वहीं साउथ की टैलेंटेड एक्ट्रेस साई पल्लवी माता सीता की भूमिका में नजर आएंगी। वहीं विलेन के रोल में कन्नड़ सुपरस्टार यश रावण बनकर धमाका करेंगे। इस बार के रामायण में स्टार पावर कुछ अलग ही स्तर की है।
लेकिन इस सबके बीच सबसे खास नाम जो चर्चा में है, वो है भगवान शिव का किरदार निभाने वाले अभिनेता मोहित रैना का। टीवी के दुनिया में ‘देवों के देव...महादेव’ से घर-घर में पहचान बना चुके मोहित एक बार फिर बड़े पर्दे पर भगवान शिव के रूप में नजर आएंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जो मोहित रैना ऑनस्क्रीन महादेव बने हैं, असल जिंदगी में वो कितने करोड़ों की दौलत के मालिक हैं?
टीवी से ओटीटी तक बिखेरा जलवा – मोहित रैना का सफरमोहित रैना का जन्म 14 अगस्त 1982 को जम्मू-कश्मीर में हुआ था। 42 साल के इस एक्टर ने एक्टिंग की शुरुआत साल 2004 में टीवी शो ‘अंतरिक्ष’ से की थी। इसके बाद उन्होंने 2008 में मिथुन चक्रवर्ती के साथ फिल्म ‘डॉन मुथु स्वामी’ में काम किया, जो उनके फिल्मी करियर की शुरुआत थी। ‘गंगा की धीज’ और ‘चेहरा’ जैसे शोज़ में भी उन्होंने अपनी अदाकारी का हुनर दिखाया, लेकिन जो असली मुकाम उन्हें मिला वो था ‘देवों के देव… महादेव’ में भगवान शिव का किरदार निभाकर।
उनकी गहरी आंखें, मजबूत आवाज और शांत रूप ने हर घर में उन्हें पूजनीय बना दिया। इसके बाद ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ जैसी फिल्म में भी उनकी दमदार मौजूदगी ने उन्हें एक भरोसेमंद अभिनेता बना दिया। 'काफिर', 'मुंबई डायरीज', 'शिद्दत' जैसी वेब सीरीज़ में भी उनका जलवा बरकरार रहा।
करोड़ों की संपत्ति, हर महीने मोटी कमाईकहते हैं मेहनत का फल जरूर मिलता है और मोहित रैना ने इस बात को सच कर दिखाया। Kulfiy.com की रिपोर्ट के मुताबिक, 2019 में उनकी कुल संपत्ति 5.5 मिलियन डॉलर (लगभग ₹47.22 करोड़) थी। छह सालों में यह आंकड़ा अब बढ़कर 7.5 मिलियन डॉलर (₹64.39 करोड़) हो चुका है। यानी उन्होंने ना सिर्फ शोहरत कमाई, बल्कि दौलत भी खूब जुटाई।
मोहित की हर महीने की कमाई लगभग ₹10 लाख बताई जाती है, जो उनकी लोकप्रियता और ब्रांड वैल्यू को दर्शाती है।