दिग्गज संगीतकार एआर रहमान बरसों से लोगों को अपनी धुनों पर नचा रहे हैं। साउथ इंडियन सिनेमा के साथ बॉलीवुड में भी उनकी तूती बोलती है। रहमान का करिअर कई लोकप्रिय और सुपरहिट गानों से सजा हुआ है। उनके म्यूजिक की विशिष्ट शैली सब पर जादू चला देती है। फिलहाल रहमान और उनके फैंस के लिए एक अच्छी खबर है। दिल्ली हाईकोर्ट ने रहमान के पक्ष में फैसला सुनाते हुए उनके एक गाने के खिलाफ दायर मुकदमे को रद्द कर दिया है। दरअसल तमिल फिल्म ‘पोन्नियिन सेलवन 2’ के गाने ‘वीरा राजा वीरा’ के खिलाफ दायर कॉपीराइट उल्लंघन के मामले में हाईकोर्ट ने मुकदमे को रद्द कर दिया है।
जस्टिस सी हरिशंकर और जस्टिस ओमप्रकाश शुक्ला की डिवीजन बेंच ने रहमान की अपील पर आदेश पारित किया था। हाईकोर्ट ने कहा कि अपील स्वीकार की जाती है और सिंगल जज का आदेश सिद्धांत रूप में रद्द किया जाता है। हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया कि उसने कॉपीराइट उल्लंघन के पहलू पर कोई राय नहीं दी। न्यायालय ने कहा कि हमने अपील स्वीकार कर ली है। हमने समवर्ती राय तैयार की है। हमने सिंगल जज के आदेश को सिद्धांततः रद्द कर दिया है। गौरतलब है कि गायक फैयाज वसीफुद्दीन डागर ने दावा किया था कि ‘वीरा राजा वीरा’ गाना उनके पिता नासिर फैयाजुद्दीन डागर और चाचा जहीरुद्दीन डागर की रचना ‘शिव स्तुति’ से कॉपी किया गया है।
उन्होंने कहा था कि गाने के बोल अलग हैं, लेकिन ताल, लय और संगीत की बनावट ‘शिव स्तुति’ जैसी है, जिसे डागर बंधुओं ने दुनिया भर में प्रस्तुत किया था। इसे पैन रिकॉर्ड्स के एल्बम में शामिल किया गया था। इससे पहले एकल न्यायाधीश ने रहमान और फिल्म निर्माता मद्रास टॉकीज और लाइका प्रोडक्शंस को निर्देश दिया था कि वे विवादित गाने के संबंध में 2 करोड़ रुपए कोर्ट में जमा करें और गाने के क्रेडिट में जूनियर डागर ब्रदर्स के दिवंगत उस्ताद नासिर फैयाजुद्दीन डागर और उस्ताद नासिर जहीरुद्दीन डागर को उचित श्रेय दें। इसके बाद रहमान ने इस फैसले के खिलाफ अपील दायर की थी।
उदयपुर में हुई थी परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादीएक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी (AAP) नेता व राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा की जोड़ी पर फैंस भरपूर प्यार लुटाते हैं। दोनों को साथ देख उन्हें चाहने वालों की खुशी का ठिकाना नहीं रहता। आज बुधवार (24 सितंबर) को उनकी शादी के 2 साल पूरे हो गए हैं। कपल अपनी दूसरी वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेट कर रहा है। इस मौके पर परिणीति ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पेरिस ट्रिप की एक मजेदार तस्वीर शेयर की है।
यह फोटो एक्ट्रेस के प्रेग्नेंसी अनाउंस करने से कुछ महीने पहले की है। तस्वीर के साथ दोनों ने एक-दूसरे को खास अंदाज में शादी की सालगिरह की मुबारकबाद दी है। परिणीति ने इंस्टाग्राम हैंडल पर जो फोटो शेयर की है उसमें राघव 'आई लव पेरिस' टी-शर्ट पहने नजर आ रहे हैं। अपनी खास स्टाइल में परिणीति ने अपने हाथ से टी-शर्ट पर लिखे 'S' को कवर कर दिया जिससे ऐसा लग रहा है जैसे उनके पति के कपड़ों पर 'आई लव परी' लिखा हो। दोनों ब्लैक आउटफिट में ट्विनिंग करते हुए नजर आ रहे हैं और साथ में बेहद खुश लग रहे हैं। परिणीति ने कैप्शन में लिखा, “एक पत्नी होने के नाते, यह मेरी जिम्मेदारी थी कि मैं इस मिस्टेक को फिक्स करूं। हैप्पी एनिवर्सरी मेरी रागी!
द लव ऑफ माई लाइफ, मेरे पगलू दोस्त, माई काम एंड कंपोज्ड हसबैंड, मैं अपनी बाकी जिंदगी तुम्हारे साथ बिताने के लिए बेताब हूं।” परिणीति ने उदयपुर में शादी के बाद लंबे समय तक अलग-अलग फंक्शंस की झलकियां दिखाई थीं। इससे पहले 25 अगस्त को कपल ने एक खास पोस्ट कर प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी। उन्होंने ‘1+1=3' टेक्स्ट वाले केक की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था, ‘हमारा छोटा सा यूनिवर्स.. ऑन द वे है, ब्लेस्ड बियॉन्ड मेजर।”