एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों मां बनने का आनंद उठा रही हैं। उनकी बेटी दुआ सितंबर में ही एक साल की हुई हैं। दीपिका और उनके पति रणवीर सिंह ने शादी के 6 साल बाद 2024 में नन्हीं परी का स्वागत किया था। इस बीच दीपिका के वर्कफ्रंट को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है। 'कल्कि 2898 एडी' के सीक्वल में दीपिका नजर नहीं आएंगी। प्रोड्यूसर्स ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर इसे कंफर्म किया है। वैजयंती मूवीज के मेकर्स ने अपने एक्स (ट्विटर) हैंडल पर पोस्ट किया, “ये ऑफिशियल तौर पर अनाउंसमेंट की जाती है कि दीपिका पादुकोण ‘कल्कि 2898 एडी’ के अपकमिंग सीक्वल का हिस्सा नहीं होंगी।
काफी विचार-विमर्श के बाद हमने अलग होने का फैसला किया है। पहली फिल्म बनाने के लंबे सफर के बावजूद हम साझेदारी नहीं कर पाए। और ‘कल्कि 2898 एडी’ जैसी फिल्म उस प्रतिबद्धता और उससे भी कहीं अधिक की हकदार है। हम उनके भविष्य के काम के लिए शुभकामनाएं देते हैं। यह खबर सामने आने के बाद दीपिका के फैंस निराश हैं, जो उम्मीद कर रहे थे कि वह ‘कल्कि’ के दूसरे पार्ट में भी अहम भूमिका निभाएंगी। अब देखा जाए तो दीपिका के हाथ से लगातार दो फिल्में निकल गई हैं।
‘स्पिरिट’ में भी वो प्रभास के साथ नजर आने वाली थीं और अब ‘कल्कि’ के सीक्वल से भी उन्हें बाहर कर दिया गया है। बताया जाता है कि 8 घंटे की शिफ्ट ड्यूटी और भारी फीस की मांग के चलते दीपिका की ‘स्पिरिट’ से छुट्टी हो गई थी। बता दें डायरेक्टर नाग अश्विन की साल 2024 में रिलीज फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था। फिल्म में दीपिका के साथ प्रभास, अमिताभ बच्चन और कमल हासन जैसे सितारे नजर आए थे।
माइथोलॉजी और साइंस फिक्शन मिक्स इस फिल्म के सीक्वल का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पहले पार्ट का क्लाइमैक्स एक रोमांचक मोड़ पर खत्म हुआ था। फिल्म का बजट 600 करोड़ रुपए था जबकि इसने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 1100 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। इस तरह यह दीपिका के करिअर की सबसे सफल फिल्मों में से एक रही है।
प्रहलाद कक्कड़ ने की सुष्मिता और ऐश्वर्या के बीच प्रतिद्वंद्विता पर बातसाल 1994 में सुष्मिता सेन ने मिस यूनिवर्स और ऐश्वर्या राय बच्चन ने मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया था। फेमिना मिस इंडिया कॉन्टेस्ट में सुष्मिता ने ऐश्वर्या को पछाड़ा था और फिर मिस यूनिवर्स तक का सफर तय किया था। ऐश्वर्या के हारने पर चर्चा तेज हो गई थी कि दोनों के बीच कड़ा प्रतिद्वंद्व चल रहा है। हाल ही में ऐड फिल्ममेकर प्रह्लाद कक्कड़ ने इस पर खुलकर बात की है। प्रह्लाद ने एक इंटरव्यू में कहा कि ऐश्वर्या और सुष्मिता के बीच किसी तरह का व्यक्तिगत मनमुटाव नहीं था।
फर्क बस इतना था कि ऐश्वर्या उस समय अपने करिअर की शुरुआत कर रही थीं, जबकि सुष्मिता कॉन्वेंट स्कूल से पढ़ाई करने के कारण ज्यादा आत्मविश्वासी और पॉलिश्ड नजर आती थीं। फेमिना मिस इंडिया के समय ऐश्वर्या की अंग्रेजी पर पकड़ उतनी मजबूत नहीं थी। इस वजह से सवाल-जवाब के राउंड में उन्हें दिक्कत हुई। इसके उलट सुष्मिता ने पूरे आत्मविश्वास के साथ सारे सवालों के जवाब दिए और बाजी मार ली। मैंने बैकस्टेज देखा था कि सुष्मिता रो रही थीं।
जब मैंने पूछा तो उन्होंने कहा कि ये कॉन्टेस्ट फिक्स है और ऐश्वर्या ही जीतेंगी क्योंकि वह पहले से ही बड़ी मॉडल हैं। तब मैंने सुष्मिता को समझाया था कि जूरी बहुत ताकतवर है और किसी को खरीदा नहीं जा सकता। मैंने उनसे कहा कि बस अपना बेस्ट दो और आखिरकार वही हुआ, सुष्मिता जीत गईं। ऐश्वर्या हार से काफी आहत थीं। उन्हें लगने लगा था कि सुष्मिता को नेपोटिज्म का फायदा मिला है।