आंखों को सुकून दे रहा है दीपिका का यह लुक, Photos शेयर कर जीता दिल, KBC में आएंगी नजर

इन दिनों अधिकतर सेलेब्रिटी सोशल मीडिया का यूज करते हैं। इसके माध्यम से वे खुद का प्रचार करते ही हैं, साथ ही अपने बारे में अपडेट्स देकर फैंस से भी रिश्ता मजबूत बनाते हैं। वे आएदिन फोटो या वीडियो भी शेयर करते हैं। एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी इस मामले में काफी एक्टिव हैं। इंटरनेट यूजर्स दीपिका से जुड़ी कोई भी गतिविधि जानने के लिए बेकरार रहते हैं। इंस्टाग्राम पर दीपिका की तगड़ी फैन फॉलोइंग है, इसी कारण उनके पोस्ट देखते ही देखते छा जाती हैं। एक्टर रणवीर सिंह की पत्नी दीपिका अब एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। दीपिका ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर लेटेस्ट फोटोशूट की कुछ फोटो शेयर की हैं। इनमें वे मल्टी कलर की प्लिटेड साड़ी में नजर आ रही हैं। साड़ी में ब्लू, पिंक और येलो शेड्स हैं। दीपिका का साड़ी लुक छाया हुआ है।


ये है इस खूबसूरत साड़ी की कीमत

दीपिका ने खूबसूरत पीली और नीले शेड्स की साड़ी पहनी है, जो मशहूर फैशन डिजाइनर पायल खंडेलवाल का कलेक्शन है। इसकी कीमत 19,800 रुपए है। दीपिका ने प्लिटेड पीला ब्लाउज कैरी किया है। दीपिका ने लुक को हल्की ज्वैलरी के साथ कंप्लीट किया है। दीपिका ने इस ड्रेस के साथ सिर्फ स्काई ब्लू ईयररिंग्स पहने हैं। दीपिका ने मिनिमल मेकअप किया है और साथ में होठों पर मैट लिपस्टिक लगाई है। हेयर स्टाइल की बात करें तो दीपिका ने मेसी बन बनाया है। दरअसल, दीपिका मशहूर कोरियोग्राफर फराह खान के साथ कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) में नजर आने वाली हैं। इसमें वे इसी लुक में दिखेंगी। शूटिंग का एक इनसाइड वीडियो भी वायरल हो रहा है।


दीपिका अब इन फिल्मों में आएंगी नजर

बता दें कि दीपिका इससे पहले भी कई मौकों पर फैशन सेंस से लाइमलाइट में रही हैं। पिछले दिनों ही अपनी सांसु के बर्थडे पर वे रेड बलून टॉप और लेदर जींस में दिखी थीं। वे एयरपोर्ट लुक्स के कारण भी स्टाइल आइकन के रूप में जानी जाती हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो दीपिका ने हाल ही में शकुन बत्रा की अगली फिल्म की शूटिंग पूरी की है। फिल्म में दीपिका के साथ सिद्धांत चतुर्वेदी और अनन्या पांडे भी हैं। इसकी रिलीज डेट और टाइटल का अभी खुलासा नहीं हुआ है। इसके अलावा दीपिका, रणवीर के साथ 83, शाहरुख खान के साथ पठान और रितिक रोशन के साथ फाइटर में दिखेंगी।