बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल्स में शुमार दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की जिंदगी में सबसे बड़ी खुशी का आगमन हो चुका है। उन्होंने शादी के 6 साल बाद पिछले साल 8 सितंबर को बेटी दुआ का स्वागत किया था। तब से अब तक दोनों ने अपनी नन्हीं परी के चेहरे को रिवील नहीं किया है। वे दुआ को मीडिया और सोशल मीडिया से बचाकर रखते हैं और उन्होंने ‘नो फोटो पॉलिसी’ अपनाई हुई है। हालांकि हाल ही में गलती से दुआ का चेहरा सामने आ गया, जिससे हलचल मच गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक इवेंट के दौरान दीपिका बेटी को गोद में लिए दिखाई दीं। दुआ इस दौरान नीले रंग के को-ऑर्ड सेट में नजर आईं।
वीडियो में देखा गया कि दीपिका कैमरे के पीछे मौजूद व्यक्ति से थोड़ी नाराज नजर आईं, जबकि उनकी बेटी मासूमियत से इधर-उधर देख रही थी। बताया जाता है कि दीपिका ने तुरंत रिकॉर्डिंग बंद करने के लिए कहा, क्योंकि वह नहीं चाहती थीं कि उनकी बेटी का चेहरा सबके सामने आए। वीडियो सामने आते ही यह तेजी से वायरल हो गया। कुछ फैंस ने दुआ की क्यूटनेस की जमकर तारीफ करते हुए उसे रणवीर की ‘कार्बन कॉपी’ बताया। वहीं दूसरी तरफ, कई लोगों ने वीडियो अपलोड करने वाले पर निशाना साधते हुए कहा कि यह दीपिका और उनकी बेटी की प्राइवेसी का उल्लंघन है।
बढ़ते विरोध के चलते आखिरकार वीडियो को हटा लिया गया। गौरतलब है कि दीपिका और रणवीर ने शुरुआत से ही पैपराजी से बेटी की तस्वीरें नहीं लेने की अपील की थी। दोनों ने दुआ को लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। बता दें कि बीते कुछ सालों में कई सेलेब्रिटी ने नो-फोटो पॉलिसी अपनाई है। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने भी अभी तक अपने दोनों बच्चों वामिका और अकाय का चेहरा नहीं दिखाया है। वे भी इस चक्कर में कई दफा पैपराजी पर भड़क जाते हैं।
डेजी शाह ने कहा, हम जयपुर की एक हवेली में एक गाने की शूटिंग कर रहे थे…एक्ट्रेस डेजी शाह इन दिनों लाइमलाइट से दूर हैं। आखिरी बार उन्हें ‘खतरों के खिलाड़ी 13’ में देखा गया था। हाल ही में डेजी ने अपने साथ हुई छेड़छाड़ की घटनाओं का जिक्र किया। डेजी ने हॉटरफ्लाई से बातचीत में कहा कि डोम्बिवली में मेरे साथ कई बार ऐसा हुआ कि जब मैं फुटपाथ पर चल रही थी और मेरे साथ गुजरने वाले एक शख्स ने मुझे बेहद बुरी तरह से छुआ। और जब मैंने पीछे मुड़कर देखा तो समझ नहीं आया कि वह कौन था। क्योंकि वह इलाका भीड़भाड़ वाला था। इसी तरह हम जयपुर की एक हवेली में एक गाने की शूटिंग कर रहे थे। यह बेहद प्रसिद्ध स्थान है।
टूरिस्ट स्पॉट है। लेकिन वहां आने-जाने का दरवाजा एक ही है। भीड़ में लगभग 500 लोग और कुछ 200 डांसर्स थे। जब उन्होंने पैकअप का ऐलान किया तो हर कोई गेट की ओर भागने लगा और भीड़ में से किसी ने मेरी पीठ पर हाथ फेरा। जब हम सब बाहर आ गए तो एक लोकल व्यक्ति ने धमकी दी और कहा कि 'मैं तुम्हे देख लूंगा।' मैंने कहा-'हां देख लेना।' मैंने उस इंसान को इसलिए हिट किया, क्योंकि वह ठीक से बात नहीं कर रहा था। और वह ऐसा सिर्फ इसलिए कर रहा था, क्योंकि मैं लड़की थी।
आओ मुझसे बहादुरी से सामना करो। कायरों की तरह भीड़ में क्यों छुप रहे हो। अपना चेहरा दिखाओ और फिर कुछ करने की हिम्मत करो। डेजी सुपरस्टार सलमान खान के साथ फिल्म ‘जय हो’ से चर्चा में आई थीं। हाल ही में खबर सामने आ रही थी कि डेजी ‘बिग बॉस 19’ का हिस्सा बन सकती हैं। हालांकि डेजी ने खुद इस खबर से इंकार कर दिया था कि ऐसा कुछ नहीं है।